ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

शादी-ब्याह के सीजन की मांग से महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आया उछाल

शादी-ब्याज के सीजन की मांग से वीरवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 41,524 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में सुधार से यहां भी धारणा मजबूत हुई। चांदी भी 737 रुपये की बढ़त के साथ 47,392 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बुधवार को यह 46,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 41,124 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव शादी ब्याह के सीजन की मांग से 400 रुपये चढ़ गया। वैश्विक स्तर पर कीमतों में सुधार से यहां भी सोने को मजबूती मिली। त्योहारी सीजन की वजह से आगामी महीनों में सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 71.47 प्रति डॉलर पर था। वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी दोनों में बढ़त रही। सोना बढ़त के साथ 1,582 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी भी लाभ के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button