ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

निर्भया केस: अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन SC में खारिज, आगे बढ़ सकती है फांसी की तारीख!

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने देश को दहला देने वाले निर्भया कांड के एक अन्य गुनहगार अक्षय कुमार की क्यूरेटिव पिटीशन (सुधारात्मक याचिका) गुरुवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की संविधान पीठ ने अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी।

संविधान पीठ ने फांसी की सजा पर भी रोक लगाने से इंकार कर दिया और यह कहते हुए क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी कि उस याचिका में कोई नया आधार नहीं है। अक्षय ने याचिका मंगलवार की देर शाम दाखिल की थी। वकील ए. पी. सिंह ने ही अक्षय की ओर से याचिका दायर की थी। अक्षय के पास हालांकि अभी राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाने का संवैधानिक अधिकार मौजूद है।

इस मामले में अभी चौथे दोषी पवन की ओर से क्यूरेटिव याचिका दाखिल नहीं की गई है और अभी मुकेश को छोड़कर तीन आरोपियों के पास फांसी टालने के और विकल्प बचे हैं। दूसरी तरफ दोषियों के वकील ने 1 फरवरी को तय उनकी फांसी पर स्थगन की मांग के साथ आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया। यह याचिका विशेष न्यायाधीश ए के जैन के सामने आई जिस पर उन्होंने कहा कि इस पर शुक्रवार सुबह 10 बजे सुनवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button