ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

इस CRPF ऑफिसर ने अब तक उतारे 50 आतंकी मौत के घाट, मिल चुके हैं 6 मेडल

नई दिल्ली: कश्मीर में तैनात CRPF के ऑफिसर नरेश कुमार को लेकर इन दिनों चर्चा का बाजार गर्म है। नरेश को बीते चार साल में वीरता के लिए 6 पदकों से नवाजा जा चुका है। बता दें कि नरेश इन दिनों सीआरपीएफ क्रैक कमांडो यूनिट की क्विक एक्शन टीम के प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अब तक अलग-अलग ऑप्ररेशन में 50 आतंकियों को मार गिराया है।

छठी बार मिला पदक
इस बार नरेश कुमार को छठी बार वीरता पदक से नवाजा गया है। यह पदक उन्हें 2018 के छतरबाल ऑपरेशन के लिए दिया गया। इन ऑपरेशन में उनकी टीम ने लश्कर ए तैयबा के कमांडर शौकत अहमद ताक को मार गिराया था। अहमद उस वक्त मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में शामिल था।  ऑपरेशन की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी तारीफ की थी।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से हैं मशहूर
साल 2017 में उन्हें पहली बार वीरता के लिए प्रतिष्ठित पुलिस पदक मिला था। वहीं साल 2016 में कश्मीर के नौहट्टा चौक पर पुलिस चौकी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद नरेश कुमार के नेतृत्व में CRP टीम ने मोर्चा संभाला व आतंकियों का सफाया किया। इसके अलावा नरेश कुमार की टीम ने दिसंबर में अरवानी क्षेत्र में हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर को ढेर किया था।

पिता की विरासत को बढ़ाना चाहते हैं आगे
नरेश कुमार होशियारपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। साल 2013 में सीआरपीएफ में शामिल हुए और उनकी पहली पोस्टिंग कश्मीर में हुई थी। साल 2016 में एनकाउंटर के लिए सीआरपीएफ ने क्विक एक्शन टीम तैयार की जिसकी जिम्मेदारी नरेश कुमार को दी गई। वही नरेश कुमार की पत्नी शीतल रावत भी सहायक कमांडेंट है। पिता सेना से रिटायर हैं। इसके अलावा उनका चचेरा भाई भी आर्मी में है। उसे भी सेना का मेडल मिल चुका है। नरेश कुमार का कहना है कि वो पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button