ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
देश

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों की फांसी टली, पिता बोले- केजरीवाल की वजह से हो रही देरी

निर्भया के दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी है। दोषियों को एक फरवरी सुबह 6 फांसी दी जाने वाली थी। फांसी टलने के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरिंद केजरीवाल को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों की फांसी में हो रही देरी के लिए सिर्फ और सिर्फ सीएम केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं।

निर्भया के पिता ने कहा कि सीएम केजरीवाल महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर दिल्ली की सत्ता पर आए थे। आज निर्भया को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने गेम खेला। जेल प्रशासन उनके हाथ में है, लेकिन उन्होंने 4 घंटे तक न जाने जज से क्या बात की और एक मिनट में कह दिया गया कि फांसी पोस्टपोन्ड। इसके लिए पूरी तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जिम्मेदार हैं।

निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की महिलाएं ये समझ लें कि दिल्ली में सिर्फ बिजली और पानी ही जरूरी है या फिर महिलाओं की सुरक्षा भी जरूरी है। अगर दिल्ली सुरक्षित नहीं है, तो इसके लिए सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही जिम्मेदार हैं।

निर्भया के पिता ने कहा कि राहुल मेहरा जो सरकारी वकील हैं, उन्होंने कोर्ट में आकर विपक्ष का पक्ष रखा था। इसका मतलब है कि तब भी उन्होंने गलत किया, आज भी उन्होंने गलत किया है। निर्भया के पिता ने कहा कि जो केंद्र सरकार के हाथ में था, वो मोदी सरकार ने किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषियों की दया याचिका खारिज कर दी।

निर्भया के पिता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से भी दोषियों की यचिका खारिज हुई, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मामले को रोक रखा है। केजरीवाल इसका जवाब दें कि वो महिलाओं की सुरक्षा कैसे तय करेंगे।

क्या बोले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल?
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे दुख है कि निर्भया के अपराधी कानून के दांव-पेंच ढूंढ़कर फांसी को टाल रहे हैं। उनको फांसी तुरंत होनी चाहिए। हमें हमारे कानून में संशोधन करने की सख्त जरूरत है, ताकि रेप के मामलों में फांसी 6 महीने के अंदर हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button