ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
देश

BJP-जदयू गठबंधन तोडऩा चाहते थे प्रशांत किशोर

पटना: जदयू के एक बड़े नेता नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहते हैं कि चुनाव परिणाम के बाद प्रशांत किशोर ने भाजपा-जदयू गठबंधन को तोडऩे की साजिश की। इसके लिए वह कई तरह की गतिविधियों में लगे रहे जिसकी जानकारी नीतीश कुमार तक पहुंचती रही। जदयू के एक बड़े नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के समय से ही प्रशांत किशोर ने गड़बडिय़ां शुरू कीं। वह ट्वीट भी करते थे। इन्होंने खुद नीतीश कुमार से कहा कि भाजपा के लोग जदयू वाली सीटों पर हैल्प नहीं करेंगे। इसका मुख्य कारण यही था कि पी.के. के लिए इस अलायंस में कोई रोल था ही नहीं। उन्हें लगा कि यहां दाल गलने वाली नहीं है, तभी वह ममता और केजरीवाल की तरफ भागे। प्रशांत किशोर जितना कार्य करते थे उससे ज्यादा वसूलने की कोशिश करते थे। वह 2014 में मोदी के लोकसभा चुनाव में जीतने का श्रेय उनको मिलने के बाद चर्चा में आए।  इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के लिए 2017 में पंजाब चुनाव, वाई.एस.आर. के लिए भी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार किया।

पार्टी में प्रशांत की यात्रा 
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधिकारिक आवास पर सितम्बर 2015 में जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होनी थी। इस दौरान के.सी. त्यागी ने बताया कि आज प्रशांत किशोर जदयू ज्वॉइन करेंगे। इस दौरान 3 बड़े नेताओं ने कहा कि कुछ नहीं, बस सोशल मीडिया देखेंगे। ठीक एक महीने बाद 16 अक्तूबर को नीतीश ने प्रशांत किशोर को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित कर दिया। इस फैसले ने नीतीश के करीबियों को भी चौंका दिया। पी.के. को पार्टी में नंबर टू बताया जाने लगा। इसके बाद चर्चा शुरू हुई कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीट शेयरिंग पी.के. ही करेंगे। इससे नीतीश के करीबी आर.सी.पी. सिंह, संजय झा, ललन सिंह जैसे नेता भी असहज थे। दूसरी ओर नीतीश कुमार ने पी.के. पर भरोसा बनाए रखा। हालांकि भाजपा के साथ सीट शेयरिंग में भी पी.के. की कोई भूमिका नहीं रही।

केजरीवाल के लिए काम करना जदयू को नहीं भाया 
दिल्ली में केजरीवाल के लिए काम करने का फैसला भी जदयू आलाकमान को नहीं भाया। इसके बाद एन.आर.सी. और एन.पी.आर. के मुद्दे पर वह बिना नीतीश की सलाह लिए अपनी राय को पार्टी की राय बताते रहे। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने का भी पी.के. ने स्वागत किया था जिससे जदयू इत्तेफाक नहीं रखती थी।

पार्टी लाइन पर बने रहने का दिया था संदेश
15 दिसम्बर 2019 को पी.के. ने नीतीश से भेंट की। इस मुलाकात में नीतीश ने क्लीयर मैसेज दिया कि पार्टी लाइन पर बने रहें तो इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। बावजूद इसके पी.के. रुके नहीं।

उत्तराधिकारी बताने पर पार्टी में बढ़ा असंतोष
जिस तरह पी.के. काम करते थे, उससे पार्टी के भीतर असंतोष था। प्रशांत किशोर ने पर्दे के पीछे खुद को नीतीश का उत्तराधिकारी बताना शुरू कर दिया। नीतीश कुमार के बेहद करीबी नेता ने बताया कि प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के दौरान जो भूमिका निभाई उसी समय से वह राडार पर आ गए। इससे पहले वह जदयू को 7-8 सीटें मिलने की बात किया करते थे लेकिन भाजपा ने जदयू को 17 सीटें दीं। चुनावी नतीजे भी शानदार आए। पोल स्ट्रैटेजिस्ट का तमगा लगाने के बावजूद चुनाव प्रचार में पी.के. इग्नोर रहे तब पूरे बिहार में ओ.बी.सी. रैली कर चुके आर.सी.पी. सिंह कुछ अन्य नेताओं के साथ स्ट्रैटेजी संभाल रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button