ब्रेकिंग
Mhow Crime News: महू में विस्फोटक चोरी कांड में बड़ा सुराग, कम तीव्रता वाले बॉक्स चोरी होने से कृषि ... Gwalior News: ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्त... आहते बंद, पर सड़क बन गई मयखाना: ग्वालियर में फुटपाथ और सीढ़ियों पर खुलेआम शराबखोरी जाली दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के पासपोर्ट बनाने का भंडाफोड़: गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला ... इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर घमासान: रीजनल पार्क के ₹10 लाख किराए पर गरमाई सियासत Bhopal to Gaya Special Train: पितृपक्ष पर गया जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, 24 कोच वाली ट... Balaghat Baiga Child Deaths: बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक... Andhra Pradesh News: बेटे की मौत के न्याय के लिए कोचिंग सेंटर के सामने जहर खाने वाली मां की मौत, हैद... Bareilly News: बरेली में जन्मांध गाय ने दिया 74 किलो के बछड़े को जन्म, IVRI के वैज्ञानिक भी करिश्मा ... Varanasi Sewer Water Controversy: विदेशी पर्यटकों के सामने सीवर जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, नगर नि...
मध्यप्रदेश

डंडों से पीट पीटकर तीन भाईयों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, मृतक 6 महीने पहले ही जेल से हुआ था रिहा

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में तीन भाइयों ने शुक्रवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) करण श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि हत्या के आरोप से बरी होने के बाद भगवान सिंह यादव छह महीने पहले जेल से बाहर आया था, लेकिन उस पर अन्य मामलों में मुकदमा चलाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि उसका आटा मिल पर तीन भाइयों आशीष रजक, अरविंद रजक और अशोक रजक के साथ विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने यादव को छड़ और बांस के डंडों से मारा और उनमें से एक ने मिल में रखे एक भारी लोहे से उस पर हमला कर दिया जिससे यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीवास्तव ने कहा, “आशीष को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अरविंद और अशोक फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच जारी है।” घटना का 18 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button