ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

दयोदय एक्सप्रेस 30 मई से 9 जून तक रद, अब हैदराबाद के लिए उड़ान रद

रेलवे में एक बार फिर ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी हो गया है। रेलवे ने अब उत्तर पश्चिम रेलवे में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते दयोदय एक्सप्रेस के फेरों को आंशिक निरस्त कर दिया है। वहीं करोड़ों खर्च कर एयरपोर्ट बनाया गया और यह आश्वास दिया कि जल्द ही यहां से देशभर के लिए फ्लाइट चलेंगी, लेकिन इनकी संख्या बढ़ने की बजाए कम होती जा रही हैं, जिससे फ्लायर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

तकनीकी कारण बताकर रद कर दी 16 मई तक जबलपुर-हैदराबाद उड़ान

 

हैदराबाद-जबलपुर-हैदराबाद रूट पर उड़ाने वाली स्पाइस की उड़ान काे शुक्रवार को अचानक रद कर दिया गया। जो अब 16 मई तक के लिए रद्द रहेगी। 17 मई से यह उड़ान फिर से शुरू होने की संभावना जताई गई है। इस निर्णय से जबलपुर के फ्लायर्स में आक्रोश फूट पड़ा।फ्लायर्स ने कहा है कि विमान कम्पनियां जबलपुर से नई उड़ाने तो शुरू नहीं कर रहीं, उल्टा जो उड़ाने यहां से संचालित हो रही हैं, उन्हें भी धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। एक मार्च से ही स्पाइस जेट ने जबलपुर से अन्य रूटों के लिए उड़ाने शुरू की थी।

 

इस विमान को पांच दिन के लिए बंद किया जाना फ्लायर्स की मुश्किलों को बढ़ाया

यह भी पढ़ें

स्पाइस जेट का विमान सुबह सात बजकर 25 मिनट पर जबलपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरता था, जो सुबह नौ बजकर 20 मिनिट पर हैदराबाद पहुंचता था। वहीं शाम चार बजकर 55 मिनिट पर हैदराबाद से उड़ान भरकर शाम सात बजकर 10 मिनिट पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचता था, लेकिन इस विमान को पांच दिन के लिए बंद किया जाना फ्लायर्स की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

 

दयोदय एक्सप्रेस 30 मई से 9 जून तक रद

 

रेलवे में एक बार फिर ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी हो गया है। रेलवे ने अब उत्तर पश्चिम रेलवे में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते दयोदय एक्सप्रेस के फेरों को आंशिक निरस्त कर दिया है। गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस 30 मई से 8 जून तक रद रहेगी। वहीं यह ट्रेन जबलपुर-जयपुर के मध्य चलेगी और जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस 31 मई से 9 जून तक जयपुर-जबलपुर के मध्य चलेगी तथा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी ।

Related Articles

Back to top button