ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
मध्यप्रदेश

पोस्टमार्टम के लिए पन्ना से वापस लाए शव, 24 घंटे में साढ़े चार सौ किलोमीटर भटके स्वजन

जबलपुर। सड़क हादसे में घायल किशोर की मौत हो गई थी। अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया लेकिन अस्पताल की तरफ से पुलिस को कोई सूचना ही नहीं दी गई। उपचार के दौरान किशोर की मौत हुई तो स्वजन शव लेकर पन्ना रवाना हो गए। वहां पहुंचकर पता चला कि शव का पोस्टमार्टम जबलपुर में होगा, जिसके बाद वापस स्वजन शव लेकर जबलपुर आए। पहले पुलिस हीलाहवाली करती रही लेकिन पुलिस अधीक्षक तक मामला पहुंचने पर विजय नगर पुलिस ने पीएम की कार्रवाई की।

एंंबुलेंस चालक कमीशन के चक्कर में उन्हें मेडिजोन अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचा

 

बता दे कि पन्ना के पवई में रहने वाले निर्पत चौधरी ने बताया कि उनके बेटे करण अहिरवार (16) सड़क हादसे में घायल हो गया था। वे उसे लेकर शनिवार रात मेडिकल अस्पताल जा रहे थे, लेकिन एम्बुलेंस चालक कमीशन के चक्कर में उन्हें मेडिजोन अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंच गया। जहां अस्पताल ने 60 हजार रुपये उपचार के वसूले। इसके बाद करण की मौत की बात कहकर शव उन्हें सौंप दिया।

 

मौत जबलपुर में अस्पताल में हुई है, इसलिए शव का पीएम वहीं होगा

स्वजन ने पीएम की बात कही, तो अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि पीएम पन्ना के पवई थाने की पुलिस कराएगी। शव लेकर पन्ना के पवई थाने पहुंचे। जहां करण का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। तो पुलिस ने कहा कि चूंकि मौत जबलपुर में अस्पताल में हुई है, इसलिए शव का पीएम वहीं होगा। जिसके बाद स्वजन करण के शव को लेकर दोबारा जबलपुर आए और विजय नगर थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी।

 

न एमएलसी भेजी, न मर्ग इंटीमेशन

 

नियमानुसार जैसे ही करण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो मेडिजोन अस्पताल द्वारा विजय नगर थाने को एमएलसी (मेडिको लीगल रिपोर्ट) के लिए पत्र भेजना था, वहीं जब उसकी मौत हो गई, तो मर्ग इंटीमेशन भेजी जानी थी, जिसके आधार पर विजय नगर पुलिस द्वारा पीएम कराया जाता, लेकिन अस्पताल ने यह दोनों जानकारी पुलिस को नहीं दी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़ा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button