ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
देश

Delhi Election 2020: संयोग नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ है दिल्ली में अमित शाह के साथ नीतीश की सभा

पटना। दिल्ली में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाजपा दिग्गजों के साथ होने वाली चुनावी सभा महज संयोग नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ है। सभा दिल्ली में हो रही है, लेकिन संदेश बिहार को देना है। इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को ले भाजपा-जदयू की एकजुटता का संदेश दिल्ली के इस चुनावी अभियान के माध्यम से बिहार पहुंचाने की यह खास कवायद है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सभा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ होगी।

रविवार (2 फरवरी) को जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नीतीश कुमार की चुनावी सभा शाम चार बजे संगम विहार से आरंभ होगी। संगम विहार सीट पर भाजपा-जदयू गठबंधन के तहत जदयू उम्मीदवार डॉ शिवचरण लाल गुप्ता मैदान में है। संगम विहार की सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। शाम सात बजे मुख्यमंत्री बुरारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसमें गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। हाल के दिनों में यह पहला मौका होगा, जब नीतीश कुमार और अमित शाह संयुक्त रूप से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा जदयू दिल्ली इकाई के प्रभारी हैं। उनके नेतृत्व में ही दिल्ली में पार्टी का चुनावी अभियान चल रहा है। उन्होंने ही पूर्व विधायक डॉ शिवचरण लाल गुप्ता को जदयू में शामिल कराया था। बुरारी में बिहार के लोगों की बड़ी संख्या है। राज्य सरकार के कई मंत्रियों को भी दिल्ली चुनाव के लिए स्टार प्रचारक गया है। कई दिल्ली में हफ्ते भर से जमे हुए हैैं।

बता दें कि दिल्‍ली में वोटिंग आठ फरवरी को है, जबकि काउंटिंग 11 फरवरी को होगी। दिल्‍ली विधान सभा चुनाव में जदयू ने भी दो सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों को उतारा है। एनडीए गठबंधन के तहत जदयू को दो सीटें मिली हैं। बुरारी और संगम विहार की सीटों पर जदयू के उम्‍मीदवार खड़ा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button