ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे

जबलपुर। डुमना विमानतल में नया टर्मिनल के बनने के बाद यात्रियों के लिए गुरुवार से एक और नई सुविधा आरंभ हुई। हवाइ यात्रियों को अब विमानताल में प्रवेश के बाद विमान तक पहुंचने के लिए बस की प्रतीक्षा नहीं कराना पड़ेगा। वे विमानताल में प्रवेश के बाद एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान में पहुंच जाएंगे। यह एयरोब्रिज इंस्टालेशन से आए है। नए टर्मिनल भवन में तीन एयरोब्रिज लगना है। इन तीनों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इससे यात्रियों का सामान भी विमान तक पहुंचना आसान होगा। इससे वर्षा, तेज धूप व अन्य विपरीत स्थिति में यात्रियों को विमान तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी।

डुमना विमानतल पर गुरुवार को एयरोब्रिज की सुविधा का सबसे पहले लाभ उठाने वाले जबलपुर-दिल्ली विमान के हवाइ यात्री रहे। निजी विमानन कंपनी की उड़ान के यात्री एयरोब्रिज से होकर सीधे विमान तक पहुंचे। उसके बाद विमान ने दिल्ली की उड़ान भरी। इससे पूर्व विमानन कंपनियां डुमना विमानतल में यात्रियों को टर्मिनल भवन से रनवे तक ले जाने के लिए बस का उपयोग करती थी। बस से ही यात्रियों का सामान भी विमान तक पहुंचता था। बस में यात्रियों को विमान तक पहुंचने के लिए लगभग तीन सौ मीटर की दूरी तय करना पड़ता था। इसके बाद विमान में प्रवेश के लिए भी पंक्ति में खड़े होना पड़ता था।

एक सेतु है एयरोब्रिज

 

एयरोब्रिज एक सेतु है। एयरोब्रिज की लंबाई 30 मीटर होती है। इसके माध्यम से यात्री बोर्डिंग के बाद टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे विमान के गेट पर पहुंच जाएंगे। इसके जरिए विमान में सामान भी पहुंचाया जा सकता है। एयरोब्रिज आधा मूवेबल होता है। इसका अगला हिस्सा लचीला होता है। इसका संचालन ऑटोमैटिक और मैनुअली होता है। विमान के लैंड करने के बाद इसे विमान के गेट से जोड़ा जाता है।

Related Articles

Back to top button