ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
झारखण्ड

न्याय की उम्मीद टूटने पर नर्स ने महिला थाना परिसर में की जान देने की कोशिश! जानें, पूरा मामला

हजारीबागः जिला के महिला थाना परिसर में एक लड़की ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. इस बीच गंभीर अवस्था में युवती को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग इलाज के लिए लाया गया है. युवती ने आरोप लगाया है कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र ने उसका शारीरिक शोषण किया है. उसका कहना है कि न्याय की उम्मीद टूट जाने पर उसने यह कदम उठाया है.

बड़कागांव थाना क्षेत्र की एक नर्स ने हजारीबाग महिला थाना परिसर में खुद की जान लेने की कोशिश की. इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई. नर्स को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है.

युवती का आरोप है कि विकास कुमार मेहता जो शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में एमबीबीएस का छात्र है उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. युवती का आरोप है कि उसके साथ हुए शोषण की थाना में शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला.

युवती का आरोप है कि न्याय नहीं मिलने के कारण वो अंदर से टूट गयी. उसने महिला थाना प्रभारी पर भी असंवेदनशील व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि 8 जुलाई को थाना से यह कहकर लौटा दिया गया कि पार्क में कहीं भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.

वहीं लड़की के परिजनों का आरोप है कि आरोपी छात्र की मां पहले युवती के घर शादी का रिश्ता लेकर आई थी लेकिन बाद में भारी दहेज की मांग शुरू कर दी गई. इससे युवती की मानसिक स्थिति और बिगड़ती चली गई. न्याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची और उसने अचानक खुद को खत्म करने का प्रयास किया.

इस घटना की सूचना मिलते ही सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा, सदर थाना प्रभारी सुभाष सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीएसपी मनोज कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है. ठोस जानकारी और सबूत मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ टिप्पणी की जा सकती है. डीएसपी ने बताया कि युवती का इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है.

Related Articles

Back to top button