ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश

झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ सो रहे 9 महीने के मासूम शुभम कुमार का पुलिस ने पता लगा लिया है. स्टेशन के डिवाइडर पर पिछले दिनों अपनी मां के साथ सोने के दौरान शुभम को अगवा कर लिया गया था. अगवा किए गए मासूम बच्चे को उड़ीसा के कटक में रहने वाले एक परिवार को 58 हजार में बेच दिया गया था.

मामले पर रांची पुलिस ने उड़ीसा के कटक से तीन और पुरी जिले से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. बच्चा चोरी और सौदेबाजी की इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम राधा साहू, अमित सनातन पाल, टिक्की उर्फ सुनील, नुदरत जहां और सुहाना बेगम है.

त्रिपुरा से मजदूरी कर लौटा था परिवार

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 मई को एक नौ महीने के बच्चे शुभम लोहरा को एक अज्ञात महिला और दो पुरुषों ने अगवा कर लिया था. इसे लेकर लातेहार जिला के रहने वाले प्रदीप लोहरा, ने लिखित आवेदन दिया था. इस शिकायत के आधार पर रांची के चटिया थाने में मामला दर्ज किया गया था. पीड़ित परिवार ने बताया की वो लोग त्रिपुरा से मजदूरी कर 11 मई की शाम समय 4.30 बजे रेलवे स्टेशन पर उतरे थे.

डिवाईडर पर ही सो गया था परिवार

ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण उन लोगों को अपने घर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिली इसलिए वो लोग स्टेशन के बाहर फुटपाथ के डिवाईडर पर ही सो गए थे. अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जिस जगह वो लोग सो रहे थे ठीक उसके बगल में एक महिला और दो पुरुष आकर बैठ गए. धीरे-धीरे महिला और दोनों पुरूषों ने बातचीत कर जान पहचान बना ली.

पहले दोस्ती की फिर बच्चा चुरा लिया

इसी बीच प्रदीप अपनी पत्नि के कहने पर सुबह सात बजे परिवार के लिए खाना लेने के लिए गए थे. कुछ देर के बाद जब वह खाना लेकर वापस लौटे तो उनका 9 महीने का बच्चा गायब था. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चे का कुछ आता पता नहीं चला तो उन लोगों ने इसकी सूचना रेलवे के सुरक्षाकर्मी को दी. हालांकि बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. रांची रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर बच्चों को परिवार के पास बैठी महिला और पुरुष ले जाते हुए दिखे.

तीन महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बच्चा चोरी के मामले में रांची के एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर कुमार वैंकटेश रमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उड़ीसा जाकर रांची रेलवे से स्टेशन के बाहर से बच्चे को सकुशल बरामद किया. इस मामले में तीन महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बच्चा चोरी की घटना में अपने शामिल होने की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने बताया की नुदरत जहां नाम की महिला के कहने पर ही राधा साहू,अमित सनातन पाल और टिक्की उर्फ सुनील ने बच्चे का अपहरण किया था. इसके बाद बच्चे को सुहाना बेगम नाम की महिला को 58 हजार रुपये में बेच दिया गया था.

Related Articles

Back to top button