ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

उद्धव ठाकरे का भाजपा पर निशाना, मैंने कौन से चांद-तारे मांग लिए थे…जो वो दे नहीं पाए

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कौन-से उनसे चांद-तारे मांग लिए थे। कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस से हाथ मिलाकर सरकार बनाने को लेकर उद्धव ठाकर ने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने कौन से भाजपा से चांद-तारे मांग लिए थे जो हमसे वादे किए गए थे वहीं मांगा था। उद्धव ने कहा कि मैं कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। उद्धव ठाकरे ने यह सारी बातें शिवसेना के मुखपत्र सामना में दिए इंटरव्यू में कहीं।

ठाकरे ने कहा, ‘मैंने क्या मांगा था भाजपा से? जो तय था वही न! ‘भाजपा अगर दिए गए वादों को निभाती तो मैं मुख्यमंत्री पद पर दिखाई नहीं देता। कोई शिवसैनिक वहां पर विराजमान हुआ होता। उन्होंने कहा कि जिसको जो टिप्पणी करनी है खुशी से करे, मैं अब परवाह नहीं करता। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद कई दिनों तक राज्य में राजनीतिक उठक-पटक चलकी रही और आखिकार शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी से हात मिलाया और महाराष्ट्र में अघाड़ी सरकार बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button