ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

गर्मी में बढ़ रहा नर्मदा नदी का बैकवाटर, नए घाट का निचला हिस्सा जलमग्न

बड़वानी। भीषण गर्मी के बीच बीते सप्ताह से समीप नर्मदा नदी में बैकवाटर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम को करीब 121.500 मीटर तक बैकवाटर रहा। इससे घाट पर बना छोटा मंदिर डूब गया और छत्रियों की जमीन डूब गई। वहीं नए घाट का निचले हिस्से की सीढ़ियां जलमग्न हो गई। नर्मदा में पानी बढ़ रहा है।

बढ़ते बैकवाटर के चलते घाट निर्माण समिति द्वारा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से गहरे पानी में स्नान नहीं करने का आह्वान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राजघाट-कुकरा सरदार सरोवर बांध की डूब में शामिल है। यहां खतरे का निशान 123.280 मीटर है। जिसके विरूद्ध फिलहाल बैकवाटर 121.500 मीटर तक पहुंच गया है।

भक्तों ने बताया कि बीते चार-पांच दिन से बैकवाटर एकाएक बढ़ रहा है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए विशेषकर शाम के समय बड़ी संख्या में लोग नर्मदा स्नान के लिए पहुंच रहे है।महिला-पुरुषों के साथ ही युवा-बच्चे जलक्रीड़ा का आनंद ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button