ब्रेकिंग
Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में खत्म हो जल संकट… SC ने कहा- दिल्ली-हरियाणा-हिमाचल के साथ केंद्र सरकार करे बैठक

दिल्ली में पानी की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को आपातकालीन बैठक करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि 5 जून को सभी पक्ष (केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार) इस पर इमरजेंसी बैठक करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान करना होगा. शीर्ष अदालत में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है. वहीं, हरियाणा सरकार ने पानी देने का विरोध किया. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.

दरअसल, बीते दिनों दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर याचिका डाली थी. शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतरिक्त पानी देने की याचिका लगाई थी. इसमें कहा गया था कि भीषण गर्मी में दिल्ली की पानी की जरूरत बढ़ गई है. याचिका में ये भी कहा गया था कि देश की राजधानी की जरूरत पूरा करना सबकी जिम्मेदारी है. इसके अलावा दिल्ली की दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भी इस बाबत केंद्र सरकार को पत्र लिखा था.

केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी में आतिशी ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की थी. उन्होंने केंद्रीय जलमंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखकर कहा था कि दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण पानी की कमी हो रही है. हरियाणा से कम पानी आ रहा है. दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की ज़रूरत है. आतिशी ने अपनी चिट्ठी में केंद्र सरकार से हरियाणा या उत्तर प्रदेश से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की थी.

पानी को लेकर CM केजरीवाल ने की थी BJP से अपील

दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से अपील की थी. उन्होंने कहा था कि BJP भारतीय जनता पार्टी हरियाणा और यूपी सरकार से बात कर के दिल्ली को पानी दिलाएं. उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि ये राजनीति का नहीं मिलकर काम करने का समय है. उन्होंने कहा था कि इस भीषण गर्मी में दिल्ली में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है. हम सबको मिलकर इसका हल निकालना है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच पानी की किल्लत

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच कई इलाकों में पानी की समस्या हो गई है. पिछले कुछ दिनों से लोगों को लगातार पानी के लिए सफर करना पड़ रहा है. टैंकरों से लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है. टैंकरों से पानी लेते समय यहां जबरदस्त भीड़ हो जाती है. दिल्ली के सीएम ने कहा अगर बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो हम बीजेपी के इस कदम की खूब सराहना करेंगे. इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है. इसके कारण देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है.

Related Articles

Back to top button