ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
धार्मिक

इस मंदिर के निर्माण में लोहा और सीमेंट नहीं तो किस चीज का हुआ इस्तेमाल?

देवभूमि हरिद्वार में वैसे तो बहुत से मंदिर हैं, लेकिन यहां एक ऐसा भी मंदिर है, जिसके निर्माण में लोहे और सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हुआ. फिर भी इसकी बनावट इतनी भव्य है की जो भी इसे देखता है वह मंत्रमुग्ध हो जाता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर इस भव्य मंदिर के निर्माण में किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है.

श्री यंत्र मंदिर हरिद्वार

हरिद्वार हिंदूओं की आस्था का केंद्र माना जाता है. यहां बहुत से देवी देवताओं के भव्य और प्राचीन मंदिर विद्यमान हैं. गंगा के तट पर बहुत से मंदिर हैं, जिनमें से एक श्री यंत्र मंदिर है. यह मंदिर गंगा किनारे कनखल में स्थित है. यह मंदिर सबसे प्रतिष्ठित शक्ति उपासना केंद्रों में से एक है और यह जो साधना के लिए एक उत्तम और उचित स्थान माना जाता है. इस मंदिर में साधना, हवन, यज्ञ, पूजा पाठ करने का विशेष महत्व है.

नहीं हुआ सीमेंट-लोहे का प्रयोग

हरिद्वार का श्री यंत्र मंदिर के अनोखे शीर्ष गुंबद के कारण, यह मंदिर बाकियों से अलग दिखता है. मंदिर की बाहरी दीवारों और सीमाओं पर स्टार डिज़ाइन बने हुए हैं. इस मंदिर की वास्तुकला जितनी सुंदर है उतनी ही ये बात भी हैरान करन वाली है कि इस मंदिर को बनाने में लोहा और सीमेंट का प्रयोग नहीं किया गया था.

इन चीजों का हुआ प्रयोग

मंदिर की सुंदरता और भव्य नक्काशी को देखकर यह पता लगान बहुत मुश्किल सा लगता है कि आखिर बिन लोह और सीमेंट के इस मंदिर का निर्माण हुआ किन चीजों से होगा. जवाब ये हैकि यह मंदिर राजस्थान के बेहतरीन पत्थरों से बनाया गया है.

स्थापित है मां लक्ष्मी श्री यंत्र

यह मंदिर मां लक्ष्मी को समर्पित है और यहां मां लक्ष्मी का श्री यंत्र स्थापित होने के कारण ही मंदिर का नाम श्री यंत्र मंदिर नाम से जाना जाता है. यहां 10 महाविद्याओं में से तीसरे स्थान की माता का यह मंदिर है. त्रिपुरा सुंदरी के साथ मां काली की मूर्ति भी सोने से निर्मित है. इन दो मूर्तियों के अलावा माता लक्ष्मी माता सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित है. साथ ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ की चांदी से निर्मित मूर्ति स्थापित है और इस मंदिर में दो श्री यंत्र स्थापित किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button