ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर कलेक्टर के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत, दिल्ली में रहकर कर रहे थे पढ़ाई..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना जबलपुर वापस आ गए हैं।

शनिवार को खराब हुई थी अमोल की तबीयत

अमोल की तबीयत शनिवार को खराब हुई थी। जिसके बाद उनको रविवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वहीं जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर से रिक्वेस्ट की है कि बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाए। पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से अमोल का शव जबलपुर लाया जाएगा और यहां पर पार्थिव देह का गौरी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे के निधन की जानकारी लगते ही जिले के पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर के बंगले पर पहुंचने लगे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रकट किया शोक 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना जी के युवा एवं होनहार पुत्र श्री अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें।
मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Related Articles

Back to top button