ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
विदेश

इमरान ने फिर अलापा कश्मीर का राग, कहा- हिंदू राष्ट्रवाद का जिन्न बोतल से बाहर, अब वापस नहीं जाएगा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से कश्मीर राग अलापते हुए कहा है कि अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घातक गलती की है। जम्मू-कश्मीर को लेकर यह ऐसी गलती है जिससे मोदी अब कदम पीछे नहीं खींच सकते। भारत में हिंदू राष्ट्रवाद का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है और अब वह वापस उसमें नहीं जा सकता।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की विधानसभा को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, जम्मू-कश्मीर में मोदी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह पाकिस्तान का विरोध कर चुनाव जीते हैं। इमरान ने दावा किया कि इस तरह के फैसलों का अंतिम परिणाम कश्मीर की आजादी होगा। पांच अगस्त, 2019 के मोदी के कदम से कश्मीर आजादी की दिशा में आगे बढ़ गया है। मोदी ने अगर यह कदम न उठाया होता तो हम कश्मीर मसले को इतनी मजबूती से दुनिया के सामने नहीं रख पाते। मोदी के फैसले के बाद हमारी जिम्मेदारी बन गई कि हम पूरे वाकये से दुनिया को जानकार बनाएं।

इमरान का यह बयान पाकिस्तान के कश्मीर एकजुटता दिवस पर आया। पाकिस्तान कश्मीरी लोगों को समर्थन देने के लिए हर साल पांच फरवरी को यह दिवस मनाता है। इस दिन बड़े नेता भारत के साथ संबंधों में तनाव बढ़ाने वाले बयान देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पाकिस्तान को सात से दस दिन के भीतर जीत लेने के बयान पर इमरान ने कहा, कोई भी सामान्य व्यक्ति इस तरह की बात नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, पाकिस्तान मोदी को कोई भी ऐसा मौका नहीं देगा जिससे वह कश्मीर से दुनिया का ध्यान हटा सकें। भले ही वह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर मामूली कार्रवाई ही क्यों न कर डालें। यह राजनीतिक और कूटनीतिक लड़ाई है, इसलिए पाकिस्तान भारत के जाल में नहीं फंसेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button