ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
उत्तरप्रदेश

गर्लफ्रेंड के साथ इश्क फरमा रहे थे DSP, तभी पहुंची गई पत्नी; प्रेमिका की कर दी पिटाई

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक डीएसपी की आशिकी की चर्चा खूब हो रही है. डीएसपी की पत्नी ने अधिकारी को गर्लफ्रेंड के साथ सरकारी आवास पर पकड़ लिया. इसके बाद पत्नी ने बवाल काट दिया . डीएसपी की पत्नी ने डॉक्टर गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

डीएसपी ने अपनी प्रेमिका को राजस्थान से बस्ती बुलाया था. जब दोनों इश्क फरमा रहे थे, उसी वक्त डीएसपी की पत्नी अपनी बेटी के साथ पहुंच गई, फिर क्या था अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख वह भड़क पड़ी. गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं, इस घटना के बाद गर्लफ्रेंड ने जयपुर के थाने में केस दर्ज करा दिया है.

प्रेमिका ने जयपुर थाने में दर्ज कराया केस

आरोप तो यह भी लग रहे हैं कि पत्नी के अलावा खुद डीएसपी ने उलटे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की. साथ ही डीएसपी ने दो महिला कांस्टेबल बुला कर गर्लफ्रेंड को अरेस्ट करा दिया. डॉक्टर प्रेमिका ने डीएसपी के खिलाफ जयपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया. मुकदमा दर्ज होने के बाद जयपुर पुलिस ने जांच के लिए केस बस्ती ट्रांसफर कर दिया है. लेकिन एसपी ने जांच प्रभावित न हो, इस के लिए मुकदमा को सिद्धार्थनगर ट्रांसफर कर दिया है. आरोपी सीओ को तत्काल पद से हटा दिया गया है. उसकी जगह पर अब रूधौली के सीओ को सदर सर्किल का जिम्मा दिया गया है.

राजस्थान की राजपत्रित महिला डॉक्टर और डीएसपी के बीच पिछले 5 साल से प्रेमप्रसंग चल रहा था. बीते 26 मई को सीओ ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बस्ती अपने सरकारी आवास पर बुलाया था. उसी दौरान सीओ की पत्नी भी घर आ गई, जब अपने घर में अपने पति के साथ प्रेमिका को देखा तो आपा खो दिया और पति के सामने डॉक्टर प्रेमिका को जमकर कुटाई कर दी.

मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से इस केस की जांच डीजीपी स्तर पर हो रही है. जांच प्रभावित न हो इसके लिए एसपी सिद्धार्थनगर को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है.

Related Articles

Back to top button