ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

Defence expo 2020 पर भी कोरोना वायरस का असर, चीन नहीं हुआ शामिल

भारत में हर दो साल पर आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो’ में इस बार चीनी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हुबेई प्रांत में फैली कोरोना वायरस की महामारी की वजह से चीनी दल नहीं आया। इस प्रदर्शनी में 40 देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और 172 सैन्य उत्पादन कंपनियों के शीर्ष कार्यकारी शामिल हो रहे हैं। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को किया।

धिकारियों ने बताया कि चीन सरकार ने भारत सरकार को जानकारी दी है कि हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस फैलने की वजह से वह अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने में असमर्थ है। डिफेंस एक्सपो में रूस के व्यापार मंत्री डेनिस मैनतुरोव भी शामिल नहीं हुए। हालांकि, उनके नहीं आने के कारणों की जानकारी नहीं दी गई।

चीन कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और अबतक इसकी वजह से करीब 560 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत ने रविवार को घोषणा की थी कि वह चीनी यात्रियों और चीन से भारत आने वाले विदेशियों के लिए ई-वीजा की सुविधा अस्थायी रूप से स्थगित कर रहा है। नए परामर्श में कहा गया है कि 15 जनवरी के बाद चीन से आए लोगों को पृथक केंद्र में रखा जाएगा। कोरोना वायरस का असर दिल्ली के नजदीक ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो पर भी पड़ा है। भारतीय वाहन निर्माताओं की संस्था सियाम ने मंगलवार को कहा था कि चीनी कंपनियों ने ऑटो एक्सपो में शामिल होने की पुष्टि की है। हालांकि, उनके प्रदर्शनी का प्रबंधन भारतीय कर्मचारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button