ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
विदेश

हिजबुल्लाह कमांडर की मौत का 24 घंटे के अंदर बदला, इजराइल पर दागे गए 200 रॉकेट

मंगलवार रात हुई इजराइली सेना की एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के एक सीनियर कमांडर मारा गया था. जिसके कुछ ही घंटों बाद हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब 200 रॉकेट इजराइल की ओर दागे हैं. हिजबुल्लाह ने इस हमले के बाद कहा है कि उसने इसजराइल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. इतने बड़े पैमाने पर रॉकेटों से हमले के बाद लेबनान बॉर्डर से लगे इजराइल शहर साइरनों की आवाज़ों से गूंज उठे हैं.

शुरुआती खूबरों के मुताबिक ज्यादातर रॉकेट्स को आयरन डोम ने हवा में नष्ट कर दिया है. अभी तक किसी के भी हता-हत होने की खबर नहीं है. देश में इमरजेंसी घोषित की गई है और सुरक्षा अधिकारियों की आपात मीटिंग बुलाई गई है.

IDF ने तबाह किए हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्च पैड

रॉकेट बैराज के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए इजराइल सेना ने हिजबुल्लाह के कई हिजबुल्लाह के रॉकेट लांचरोंं को तबाह कर दिया है. इजराइली मीडिया के मुताबिक सेना ने लेबनान बॉर्डर के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों को बॉम्ब शेल्टर में रहने कहा है.

अब तक का सबसे बड़ा हमला

इज़राइली मीडिया ने लेबनान की ओर से किए गए अब तक के सभी हमलों में इस हमले को सबसे बड़ा हमला बताया है. इस हमले में हिजबुल्लाह ने एक साथ करीब 200 रॉकेट दागे है. इनमे से ज्यादातर मिसाइलों का निशाना इजराइल का रफेल डिफेंस सिस्टम थे.

इजराइली स्ट्राइक में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर

मंगलवार को इजराइल वायु सेना द्वारा की गई स्ट्राइक में हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर तालेब अब्दुल्ला मारा गया है. इस स्ट्राइक में उसके साथ कम से कम तीन और हिजबुल्लाह लड़ाकों के मरने की खबर है. इजराइल ने ये हमला जौइया शहर में किया था जोकि इजराइल सीमा से 25 किलोमीटर लेबनान के अंदर है.

Related Articles

Back to top button