ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

मां के सामने बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी, रेलवे अधिकारियों ने ऐसे बचाई जान

लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह मां के सामने 15 साल की बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी मिली।

मां ने लड़की को लटका देखकर बचाने की गुहार लगाई। रेलवे अधिकारियों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर उनसे बचती रही। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जीआरपी के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी सहेली से पूछताछ में पता चला कि वह घर से रेलवे स्टेशन जाने का कहकर निकली थी। सहेली के पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया था। सहली ने मां को बताया, तो वह रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

मां व लड़की घरों में करते हैं काम

मां व लड़की दूसरों के घरों में जाकर काम करते हैं। मां जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची। उसने लड़की को लटका देखा तो कलेजा बाहर आ गया। उसने रेलवे के अधिकारियों ने बचाने की गुहार लगाई। इस बीच अधिकारियों ने तुरंत पावर कनेक्शन को बंद कर दी। आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारियों ने लड़की को बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

सीढ़ी लगाकर किया रेस्क्यू

आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारी जब भी लड़की की ओर बढ़ते, तो वह अपने आपको उनसे दूर कर लेती। उसके बाद सीढ़ी लगाकर लड़की के पास पहुंचा गया और उसको नीचे उतारा गया। लड़की की हालत को देखकर उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई है।

बेटी ने कभी नहीं बताई समस्या

मां ने कहा कि बेटी एक महीने पहले ही गांव से यहां आई है। उसको देखकर कभी नहीं लगा कि कोई समस्या है। उसने भी कभी नहीं बताया कि वह किसी परेशानी से जूझ रही है। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा है। हम लोगों के बीच में भी कोई समस्या नहीं है।

Related Articles

Back to top button