ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

Delhi Election 2020 Voting LIVE: राहुल गांधी वोट डालने पहुंचे, चुनाव अधिकारी उधम सिंह की हार्ट अटैक से मौत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 X 82 पर पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में अपना वोट डाला। उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर तैनात एक चुनाव अधिकारी उधम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

08 Feb,2020
  • 11:17 AM

    तापसी पन्नू ने वोट दिया

    बॉलीवुड अभिनेता तापसी पन्नू ने परिवार के सदस्यों के साथ, शनिवार को 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा,पन्नू परिवार ने मतदान किया है। क्या आपने वोट दिया?

  • 11:14 AM

    Delhi Election 2020 Voting: राहुल गांधी ने वोट डाला

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी औरंगजेब लेन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Congress leader Rahul Gandhi leaves after casting his vote at a polling booth on Aurangzeb lane.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    48 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 11:07 AM

    Delhi Election 2020 Voting: सोनिया गांधी ने दिया वोट

    दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन पहुंचकर वोट दिया। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं, जो लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डालेंगी।

  • 11:04 AM

    Delhi Election 2020 Voting: सोनिया गांधी अपना वोट डालने पहुंची

    दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना वोट डालने के लिए नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन पहुंचीं। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं, जो लोधी एस्टेट के बूथ नंबर 14 और 116 पर अपना वोट डालेंगी।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi arrives at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency, to cast her vote. She is accompanied by Priyanka Gandhi Vadra who will cast her vote at booth no.114 & 116 at Lodhi Estate.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    34 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:56 AM

    Delhi Election 2020 Voting राहुल गांधी अपना वोट डालने पहुंचे

    दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपना वोट डालने के लिए औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 & 82 पर पहुंचे

  • 10:49 AM

    Delhi Election 2020 Voting: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वोट दिया

    दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण सिंह ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में अपना वोट डाला।

  • 10:45 AM

    Delhi Election 2020 Voting: 110-वर्षीय कलितारा मंडल ने वोट दिया

    दिल्ली के सबसे पुरानी मतदाता 110-वर्षीय कलितारा मंडल ने  ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चित्तरंजन पार्क में अपना वोट डाला।

    ANI

    @ANI

    110-yrs-old Kalitara Mandal, the oldest voter of Delhi, casts her vote for , at SDMC Primary School, Chittaranjan Park in Greater Kailash assembly constituency https://twitter.com/ANI/status/1225861241479942144 

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    ANI

    @ANI

    110-yrs-old Kalitara Mandal, the oldest voter of Delhi, is all set to cast her vote for #DelhiElections2020 today. She says “I’ve always cast my vote ever since I received my voter ID. I feel happy while casting vote. It gives me power. I wish each & every citizen casts his vote”

    Twitter पर छबि देखें
    Twitter पर छबि देखें
    39 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:34 AM

    Delhi Election 2020 voting: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डाला वोट

    दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विद्यालय में अपना वोट डाला।

    ANI

    @ANI

    Delhi: President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind cast their votes at Dr Rajendra Prasad Kendriya Vidyalaya, President’s Estate.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    78 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:28 AM

    Delhi Election 2020 Voting: दिल का दौरा पड़ने से चुनाव अधिकारी की मौत

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राइमरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारी उधम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

  • 10:25 AM

    Delhi Election 2020 : दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने वोट डाला

    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन्स के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस के रोमेश सभरवाल उनके खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal along with his family casts his vote at a polling booth in Civil Lines; BJP’s Sunil Yadav & Congress’s Romesh Sabharwal are contesting against him from New Delhi constituency.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    72 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:24 AM

    Delhi Elections 2020 Voting LIVE: चुनाव अधिकारी की मृत्यु, सुबह 10 बजे तक 4.33% मतदान

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर तैनात एक चुनाव अधिकारी की मृत्यु हो गई। दिल्ली पुलिस के हवाले से यह जानकारी समाचार एजेंसी एएनआइ ने दी है।

    ANI

    @ANI

    Delhi Police: An election officer deployed at a polling booth in Babarpur Primary School in Northeast Delhi has died. More details awaited.

    73 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:11 AM

    सुबह 10:00 बजे तक 4.33% मतदान

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 10:00 बजे तक 4.33%  मतदान हुआ है।

  • 10:04 AM

    वोट देने पहुंचा दूल्हा

    दिल्ली में मतदान जारी है, शकरपुर के एमसीडी प्राइमरी स्कूल में एक पोलिंग बूथ का दृश्य। एक दूल्हे ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला।

    ANI

    @ANI

    Voting underway in Delhi, visuals from a polling booth in MCD primary school in Shakarpur. A bridegroom also cast his vote with his family.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    82 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 10:00 AM

    औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदाता

    दिल्ली: अपना वोट डालने के लिए औरंगज़ेब रोड के पोलिंग बूथ नंबर 81 और 82 पर मतदाताओं का आना जारी है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Voters continue to arrive at polling booth number 81&82 at Aurangzeb Road to cast their votes in

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    43 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:43 AM

    राघव चड्ढा ने वोट डाला

    दिल्ली: राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार, राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके खिलाफ कांग्रेस के रॉकी तुसीद और भाजपा के आरपी सिंह यहां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Aam Aadmi Party candidate from Rajinder Nagar, Raghav Chadha casts his vote at a polling station in Rajinder Nagar; Congress’s Rocky Tuseed and BJP’s RP Singh are contesting from the assembly constituency here.

    Twitter पर छबि देखें
    34 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:41 AM

    मीनाक्षी लेखी ने वोट डाला

    भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट- II के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

    ANI

    @ANI

    : Bharatiya Janata Party MP Meenakshi Lekhi casts her vote at a polling station in South Extension Part-II. Delhi

    Twitter पर छबि देखें
    103 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:40 AM

    बूथ संख्या 114 पर भी ईवीएम खराब

    नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय बूथ संख्या 114 पर भी ईवीएम खराब है।

    ANI

    @ANI

    EVM is also not functioning at Sardar Patel Vidyalaya booth number 114, New Delhi constituency https://twitter.com/ANI/status/1225984035710570496 

    ANI

    @ANI

    Voting has not yet begun at C10 block booth in Yamuna Vihar due to a technical issue in the EVM. Election Commission’s technical team at the spot. #DelhiElections2020

    38 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:34 AM

    सुबह 9 बजे तक इतना फीसद हुआ मतदान

    सुबह 9 बजे तक दिल्ली के उत्तर पश्चिमी इलाकों में 2.17 फीसद , उत्तर पूर्वी में 4.17 फीसद, दक्षिणी दिल्ली में 3.18 फीसद, केंद्रीय दिल्ली में 0.93 फीसद दक्षिण पश्चिमी इलाकों में 1.74 फीसद मतदान हुआ है।

  • 09:20 AM

    नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं कर रही EVM

    नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के सरदार पटेल विद्यालय बूथ संख्या 114 पर ईवीएम काम नहीं कर रही है।

    ANI

    @ANI

    EVM is also not functioning at Sardar Patel Vidyalaya booth number 114, New Delhi constituency https://twitter.com/ANI/status/1225984035710570496 

    ANI

    @ANI

    Voting has not yet begun at C10 block booth in Yamuna Vihar due to a technical issue in the EVM. Election Commission’s technical team at the spot. #DelhiElections2020

    38 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:13 AM

    अलका लांबा ने वोट डाला

    दिल्ली: चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार, अलका लांबा ने मतदान केंद्र संख्या 161 पर टैगोर गार्डन एक्सटेंशन में अपना वोट डाला। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह साहनी और भाजपा की सुमन गुप्ता से है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Congress candidate from the Chandni Chowk assembly constituency, Alka Lamba casts her vote at polling booth number 161 at Tagore Garden Extension; She is up against Prahlad Singh Sahni of Aam Aadmi Party and BJP’s Suman Gupta.

    Twitter पर छबि देखें
    73 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:11 AM

    निशुल्क ईरिक्शा की व्यवस्था

    पूर्वी दिल्ली : जिला प्रशासन की तरफ से मतदाताओं के लिए निशुल्क ईरिक्शा की व्यवस्था की गई है। दिलशाद गार्डन स्थित पोलिंग केंद्र के बाहर खड़ा ईरिक्शा।

  • 09:05 AM

    पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी मतदान करने पहुंचे

    दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्माण भवन में आरएसएस के वरिष्ठ नेता राम लाल। दिल्ली सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से विधायक, अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार मैदान में हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Former Vice-President Hamid Ansari and senior RSS leader Ram Lal at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. Delhi CM&sitting MLA from the constituency, Arvind Kejriwal is contesting from here. BJP’s Sunil Yadav& Congress’s Romesh Sabharwal fielded against the CM.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    24 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 09:02 AM

    यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ

    EVM में तकनीकी समस्या के कारण यमुना विहार में C10 ब्लॉक बूथ पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। यहां चुनाव आयोग की तकनीकी टीम मौजूद है।

    ANI

    @ANI

    Voting has not yet begun at C10 block booth in Yamuna Vihar due to a technical issue in the EVM. Election Commission’s technical team at the spot.

    38 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:55 AM

    उपराज्यपाल अनिल बैजल मतदान करने पहुंचे

    मस्जिद मोठ स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में मतदान करने पहुंचे उपराज्यपाल अनिल बैजल साथ में पत्नी व बच्चे।आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वोट डालने के बाद अनिल बैजल ने कहां सभी को बड़ी संख्या में मतदान करना चाहिए।

  • 08:48 AM

    हर्षवर्धन अपनी मां के साथ वोट डालने पहुंचे

    दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी मां के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में वोट डालने पहुंचे। भाजपा के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से आप के मौजूदा विधायक और उम्मीदवार एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan along with his mother arrive at Ratan Devi Public School in Krishna Nagar to cast their votes; BJP’s Anil Goel and Congress’s Ashok Walia contesting from here against AAP’s sitting MLA and candidate SK Bagga

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    49 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:47 AM

    जस्टिस आर. भानुमति अपना वोट डालने पहुंचीं

    दिल्ली: जस्टिस आर. भानुमति अपना वोट डालने के लिए एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन तुगलक क्रिसेंट पहुंचीं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Justice R. Bhanumati arrives at NDMC School of Science & Humanities Education at Tuglak Cresent Road, to cast her vote in .

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:43 AM

    भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने वोट डाला

    दिल्ली: भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने मटियाला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां भाजपा ने राजेश गहलोत और कांग्रेस सुमेश शोकन को चुनाव मैदान से उतारा है। आप से गुलाब सिंह यादव मटियाला से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: BJP MP Parvesh Verma casts his vote at a polling station in Matiala assembly constituency; BJP and Congress have fielded Rajesh Gehlot and Sumesh Shokeen from the constituency, respectively. Gulab Singh Yadav of AAP is the current MLA and party’s candidate from Matiala

    Twitter पर छबि देखें
    80 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:41 AM

    शाहीन बाग में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार

    ओखला के शाहीन बाग में शाहीन पब्लिक स्कूल में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार। यहां से आप से मौजूदा विधायक अमानतुल्ला उम्मीदवार हैं, वहीं कांग्रेस से परवेज हाशमी और भाजपा के ब्रह्म सिंह बिधूड़ी मैदान में हैं।

    ANI

    @ANI

    A queue of voters at a polling booth in Shaheen Public School in Shaheen Bagh, Okhla. AAP’s Amanatullah is the sitting MLA and 2020 candidate of the party, he is up against Congress’s Parvez Hashmi and BJP’s Brahm Singh Bidhuri.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    118 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:29 AM

    पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की

    पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील की।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। रिकॉर्ड संख्या में वोट करने के लिए दिल्ली के लोगों, विशेषकर मेरे युवा दोस्तों से आग्रह करता हूं।

    Narendra Modi

    @narendramodi

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोकतंत्र के इस महोत्सव में भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।

    Urging the people of Delhi, especially my young friends, to vote in record numbers.

    7,780 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 08:27 AM

    सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की लाइन

    राजधानी में लोकतंत्र के पर्व का उत्साह सुबह से ही दिख रहा है। सर्दी के बावजूद सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से काफी पहले मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे थे। पूर्वी दिल्ली की घनी आबादी वाला क्षेत्र हो या फिर पुरानी दिल्ली की गलियां या लुटियन जोन या फिर दिल्ली देहात के गांव। दिल्ली के लगभग सभी इलाके में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगने लगी है। सुबह मतादन करने वालों में अधिकांश वे लोग हैं जो सुबह सैर करने के लिए घर से निकलते हैं। उनकी कोशिश मतदान करने के बाद ही घर लौटने की हैैै। इसके साथ ही निजी संस्थानों में काम करने वाले जिन्हें छुट्टी नहीं मिली है या फिर एनसीआर के शहरों में काम के सिलसिले में जाने वाले भी सुबह मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे हैं।

     

  • 08:18 AM

    नई दिल्ली से सर्वाधिक प्रत्याशी वाली सीट

    मतदान में कुल 1,47,86,389 मतदाता भाग ले रहे हैं। इसमें 81,05,236 पुरुष और  66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार सर्वाधिक प्रत्याशियों वाली सीट नई दिल्ली है जिस पर 28 प्रत्याशी हैं। यहां से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

  • 08:09 AM

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मतदान किया

    दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज एजुकेशन तुगलक क्रिसेंट में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा मतदान करना प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी।

    ANI

    @ANI

    Delhi: External Affairs Minister Dr S Jaishankar has cast his vote at the polling station set up at NDMC School of Science & Humanities Education at Tuglak Cresent. He says, “it is basic duty of every citizen to vote. It is important to get out there and contribute.”

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    151 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:59 AM

    मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं

    दिल्ली: तुगलक रोड पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र (तस्वीर 1 और 2) और एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज (तस्वीर 3 & 4) मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान जल्द शुरू होगा।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Voters begin to arrive at the polling stations at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency (pic 1&2) and NDMC School of Science and Humanities (pic 3&4) at Tughlak Road; Polling for 70 Assembly constituencies in Delhi to begin shortly

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    ANI के अन्य ट्वीट देखें
  • 07:56 AM

    सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठे लोग भी करेंगे वोट

    पूर्वी दिल्लीः यमुनापार में नागरिकता संशोधन कानून सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पिछले एक महीने से खुरेजी, श्रीराम कॉलोनी, चांद बाग, मुस्तफाबाद, सुंदर नगरी, कर्दम पुरी, जाफराबाद में धरना चल रहा है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, वह शनिवार को पहले मतदान करेंगे उसके बाद धरने पर बैठेंगे। धरने पर बैठे लोग एक साथ वोट करने नहीं जाएंगे, तीन-चार लोग एक साथ वोट करने के लिए मतदान केंद्र जाएंगे।चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहे हैं।

  • 07:52 AM

    मनीष सिसोदिया ने मतदान करने की अपील की

    दिल्ली: मयूर विहार फेज -2 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मतदान करने की अपील की। भाजपा ने यहां रवि नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।

  • 07:42 AM

    क्यूआर कोड वाली पर्ची

    पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार क्यूआर कोड वाली पर्ची दी गई है। पोलिंग बूथ पर इसे स्कैन किया जाएगा, उसके बाद मतदाता वोट करेंगे।

  • 07:36 AM

    मतदान पर पहुंचे लोग

    सुदामापुरी में मतदान के लिए एक राजनीतिक दल द्वारा लगाए गए टेबल पर मतदान के लिए अपनी पर्ची तलाशता एक मतदाता।

  • 07:34 AM

    मतदाताओं की कतार

    गांवड़ी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता निभाने के लिए लगी मतदाताओं की कतार। 70 विधानसभा सीटों पर मतदान आज।

  • 07:32 AM

    पोलिंग एजेंट की जांच करते पुलिसकर्मी

    गांधी हरिजन स्कूल मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट की जांच करते पुलिसकर्मी। बता दें आज 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

  • 07:29 AM

    मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस व अर्द्धसैनिक बल

    पूर्वी दिल्लीः ब्रह्मपुरी रोड स्थित गांधी हरिजन स्कूल मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस व अर्द्धसैनिक बल।

  • 07:27 AM

    सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में सहायता डेस्क

    पूर्वी दिल्लीः सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में ब्रह्मपुरी रोड पर राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगाई गई सहायता डेस्क।

  • 07:18 AM

    मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचने लगे हैं

    दिल्ली: करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में झंडेवालान इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से अपने मौजूदा विधायक विशेष रवि को मैदान में उतारा है। भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के गौरव धनक यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Voters start arriving at a polling station in Jhandewalan area, in Karol Bagh assembly constituency. AAP has fielded its sitting MLA Vishesh Ravi from here. BJP’s Yogendra Chandolia & Congress’ Gaurav Dhanak are contesting from here. Voting begins at 8 AM.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    22 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:06 AM

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में मतदान केंद्र 80 का दृश्य

    नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाण भवन में मतदान केंद्र 80 का दृश्य। सीएम और निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक अरविंद केजरीवाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने सुनील यादव को और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को यहां से मैदान में उतारा है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Visuals from Polling Station 80 at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. CM & sitting MLA from the constituency, Arvind Kejriwal is contesting from here. BJP has fielded Sunil Yadav & Congress has fielded Romesh Sabharwal from here.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    ANI के अन्य ट्वीट देखें
  • 07:04 AM

    मतदान केंद्र का दृश्य

    दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर मतदान होना है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। झंडेवालान क्षेत्र के एक मतदान केंद्र के बाहर का दृश्य।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Delhi to undergo polling today. Voting to begin at 8 AM. Visuals from outside a polling station in Jhandewalan area.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    20 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 07:00 AM

    दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

    दिल्ली: जामिया इलाके में वाहनों की जांच करती पुलिस। दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Vehicles being checked by Police in Jamia area, as security has been tightened in Delhi, in the light of .

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    21 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 06:50 AM

    मतदान केंद्र का दृश्य

    दिल्ली: तुगलक क्रिसेंट रोड पर मतदान केंद्र 69 (एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज) के दृश्य। दिल्ली में आज विधानसभा के लिए सुबह 8 बजे मतदान शुरू होगा।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Visuals from polling station 69 (NDMC School of Science & Humanities) at Tughlak Crescent Road. Delhi to cast its vote today, as the polling begins at 8 AM.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    ANI के अन्य ट्वीट देखें
  • 06:48 AM

    तजिंदर पाल सिंह बग्गा गुरुद्वारा पहुंचे

    दिल्ली: हरि नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने फतेह नगर गुरुद्वारा पहुंचे। दिल्ली चुनाव 2020 के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Tajinder Pal Singh Bagga, BJP candidate from Hari Nagar assembly constituency offers prayers at Fateh Nagar Gurudwara. Voting for to begin at 8 AM.

    Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
    274 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 06:46 AM

    सुबह चार बजे से चल रही है मेट्रो

    दिल्ली मेट्रो आज सुबह चार बजे से चल रही है। सुबह छह बजे तक आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रही। 39 रूटों पर डीटीसी बसें भी सुबह चार बजे से चल रहीं हैं।

    ANI

    @ANI

    Delhi: Metro services started at 4:00 AM today, in order to facilitate the polling personnel and others to reach their destinations on time. Trains will run with a frequency of 30 minutes till 6:00 AM and normal services will resume thereafter.

    एम्बेडेड वीडियो

    109 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
  • 06:43 AM

    दफ्तरों में अवकाश घोषित

    मतदान में कोई अड़चन न हो इसके मद्देनजर दिल्ली में सभी सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आज अवकाश घोषित है।

  • 06:36 AM

    पिछले चुनाव पर नजर

    पिछले विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) को 67 सीट और भाजपा को तीन सीट मिली थी। वहीं कांग्रेस खाता नहीं खोल सकी थी।

  • 06:32 AM

    70 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान

    दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। 11 फरवरी को मतगणना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button