ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

Fire in Navi Mumbai: नवी मुंबई में बहुमंजिली इमारत में भीषण आग, दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर

मुंबई। नवी मुंबई के सेक्टर 44 में नेरुल सीवुड्स में शनिवार सुबह एक 21 मंजिला इमारत में आग लग गई। नेरुल, सीबीडी बेलापुर और वाशी फायर स्टेशनों से कम से कम छह दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मुंबई के साकी नाका इलाके में भी एक आश्रय स्थल में आग लग गई है। मौके पर 7 फायर टेंडर मौजूद हैं। अग्निशमन अभियान चल रहा है। हालांकि अभी तक इन आगजनी की  घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि मुंबई में लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, शुक्रवार को मिलान इंडस्ट्रियल एस्टेट में देर रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी थी। आग बिल्डिंग के ऊपरी भाग में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी।  बिल्डिंग के ऊपर हिस्से में आग लगने से आकाश में ऊंची लपटें उठ रही थी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली थी।

मालाबार हिल्स में आग 

वीरवार को मुंबई के मालाबार हिल्स में हैंगिग गार्डन के करीब स्थित एक बिल्डिंग में भयानक आग लग गयी थी। आग को नियंत्रित करने के लिए 12 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी थी। इस इमारत में 17-18 लोग भी फंसे हुए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

विले पार्ले वेस्ट में 13 मंजिला बिल्डिंग में आग

मुंबई के विले पार्ले वेस्ट इलाके की रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गयी थी। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8-10 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गयी थीं। आग 13 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं और 8वीं मंजिल पर लगी थी। जिससे कई लोग बिल्डिंग में फंस गये थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button