ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मध्यप्रदेश

T20 World Cup में भारत की जीत को लेकर महाकाल मंदिर में हुई विशेष पूजा अर्चना, श्रद्धालु बोले- टीम INDIA ही जीते

उज्जैन: आज सबकी निगाहें बारबाडोस के केंसिंग्टन के ओवल में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल  पर है। भारत और साउथ अफ्रिका के बीच होने वाले इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए देशभर में पूजा पाठ और दुआओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्री महाकालेश्वर के मंदिर में टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप में जीत को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई।

शिवलिंग के पास टीम इंडिया की फोटो रखकर जीत के लिए विशेष पूजन किया गया। वही मंदिर परिसर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में भी मंत्रोच्चार के साथ गणपति अथर्व शीश पाठ भी किया गया। महाकाल मंदिर के पुजारी अर्पित गुरु ने मंदिर परिसर में स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में भी मंत्रोच्चार के साथ गणपति अथर्व शीश पाठ  टीम इंडिया की जीत की कामना की।

महाकाल मंदिर के पुजारी अर्पित गुरु ने बताया कि आज भारत और साउथ अफ्रीका का T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच है। इसी को लेकर बाबा महाकाल से 16 मंत्रों के साथ विजयी श्री अभिषेक किया गया है। वही सिद्धि विनायक मंदिर के पुजारी चम्मू गुरु ने बताया कि जीत की कामना को लेकर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश का गणेश अथर्व शीश का पाठ करते हुए मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया है ताकि लंबे समय बाद मिले इस मौके को टीम इंडिया जीतकर भारत का परचम लहराए।

Related Articles

Back to top button