ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
राजस्थान

कांग्रेसियों का धरना, बोले- सरकारी कंपनियों को बेच रही केंद्र सरकार, जांच संस्थाएं अब मौन क्यों हैं

कांग्रेस| कांग्रेस ने सिविल लाइन फाटक पर धरना दिया। कांग्रेस ने कहा केंद्र सरकारी संस्थानों को बेचने में लगी हुई है। अब देश में जांच करने वाली संस्थाएं मौन क्यों हैं। केंद्र सरकार अदानी समूह को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर कांग्रेस ने “चलो राजभवन” का नारा देकर धरना दिया। इसमें कांग्रेस प्रभारी के साथ पीसीसी अध्यक्ष और अन्य मंत्री भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में केंद्र सरकार के एजेंसी के दुरुपयोग और सरकारी कंपनियों को बेचने के विषय में चर्चा हुई। कांग्रेस ने कहा कि देश में जांच करने वाली संस्थाएं अब मौन क्यों हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने सभी को एक करने का पाठ तो पढ़ाया। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट और मुख्यमंत्री गहलोत कहीं नजर नहीं आए। वहीं कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीडी कल्ला, मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, क्रीड़ा पारिषद की अध्यक्ष कृष्ण पूनिया सहित अन्य मंत्री हुए प्रदर्शन में शामिल रहे।

पीसीसी अध्यक्ष बोले कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलआईसी का पैसा अडानी ग्रुप को दे रहे हैं वो अनुचित है। डोटासरा बोले कि हवाई अड्डे के लिए एलआईसी से अडानी को पैसा दिया गया, और जो कमाई हो रही है वो तो अडानी के प्रॉफिट का हिस्सा बन रही है। एलआईसी से दिए गए पैसे से एलआईसी और उसके ग्राहकों को क्या लाभ मिल रहा है। कांग्रेस ने जिस देश में 70 साल में बनाया है, ये दुरुपयोग कर उसको खत्म करने पर जुटे हैं। डोटासरा बोले कि मनमर्जी खुद की चल रही है, जबकि कांग्रेस से पूछते हैं कि 70 साल में क्या किया? जो हमने किया वही तो बेच रहे हो आप?

कांग्रेस को सत्ता में वापस लाओ

प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ते हुए कहा कि अब मंत्री और नेताओं के पीछे भागने का समय नहीं है। सब मिलकर और एकजुट होकर काम करें, जिससे 2023 में सरकार की वापसी हो, रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में सभी नेता समान हैं, पार्टी सबसे बड़ी है। रंधावा ने केंद्र सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि आज फिर से देश गुलामी की तरफ बढ़ रहा है। रंधावा ने कहा कि आपसी लड़ाई खत्म करो और मिलकर कांग्रेस को सत्ता में वापस लाओ। टिकट केवल उसी को मिलेगा जो पार्टी के लिए काम करेंगे। नेताओं के पीछे घूमने वाले टिकट की आस नहीं करें।

 

Related Articles

Back to top button