ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट, ऐसे बीतेंगे 5 दिन

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की शुरुआत के बाद से ही बारिश का दौर जारी है. हालांकि, कई इलाकों में कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली NCR में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश हो रही है. ये सिलसिला मंगलवार को शुरू हुआ था और बदस्तूर जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी गिरावट आई है. ठंडी हवाएं, प्रदूषण में कमी और तापमान में गिरावट से लोगों को काफी राहत मिली है.

बुधवार को बारिश के बाद दिल्ली नगर निगम को कई जगहों पर पानी भरने और पेड़ टूटने की शिकायत मिली है, जिनमें हकीकत नगर, जीटीबी नगर, हरस्वरूप कॉलोनी, माल रोड, फतेहपुर बेरी, हनुमान मंदिर, वीरेंद्र नगर बी ब्लॉक, राज नगर एक्सटेंशन, वेस्ट संत नगर, आजाद मार्केट अंडरपास, बुराडी, लाजपत राय मार्केट, चांदनी चौक, झडौंदा कला, मुकंद विहार, बाबा हरदेव नगर के साथ और भी कई इलाके शामिल हैं. इसके कारण ट्रैफिक जाम और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ गाजियाबाद, फरिदाबाद, गौतम बुध नगर के साथ, और भी कई इलाकों में अगले 2 दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही आने वाले 5 दिनों तक बादलों की गरज, तेज हवाएं और हलकी बूंदा-बांदी की उम्मीद जताई है. हालांकि, अगले सप्ताह से बारिश में कमी देखने को मिल सकती है.

तापमान में होंगे बदलाव

दिल्ली NCR के कई शहरों में अगले पांच दिनों तक तापमान में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिसमें बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, 11 व 12 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, वहीं 13 और 14 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

Related Articles

Back to top button