ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बहन-भाई और भांजे की दर्दनाक मौत..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई – बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी मौके पर आक्रोशित लोगों ने जाम भी लगा दिया था।

हाइवे पर 2 घंटे तक जाम रहा और वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। क्षेत्र में रहने वाले करण कुशवाहा के चचेरे भाई की शादी 11 जुलाई को थी शादी में शामिल होने के लिए भितरवार से उसकी बहन अपने बच्चों के साथ आई थी और शुक्रवार को करण बहन को अपनी ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी सिरोल थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार करण और उसकी बहन मालती और भांजा मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से भाग गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले पर सीएसपी हिना खान का कहना है कि बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजनों ने हाइवे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था उनकी मांगों पर आश्वासन दिया गया है और जाम को खुलवाया गया अभी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button