ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

क्या बंद होगी Bigg Boss की शूटिंग? विवादित वीडियो को लेकर शिवसेना विधायक ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

बिग बॉस का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस बार बिग बॉस सीजन 3 का OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारण हो रहा है लेकिन इसको लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. सत्ताधारी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की विधायक मनीषा कायंडे ने एक बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि इस शो के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है.

इस मामले को लेकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात भी की है. सीपी के ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि बिग बॉस में अश्लीलता परोसी जा रही है. परिवार के साथ आप उसे देख नही सकते हैं. अश्लीलता की हदें पार हो गई हैं. इसके बाद सवालिया अंदाज में उन्होंने कहा कि क्या आप जो कर रहे हैं वह सही है? ये शो बच्चे भी देख रहे हैं क्या बच्चे ऐसे शो देख सकते हैं?

शो के कंटेस्टेंट पर लगाए गंभीर आरोप

इस शो के एक कंटेस्टेंट अरमान मलिक पर भी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो जो कह रहे हैं, उसका असर लोगों के दिमाग पर पड़ता है. आगे उन्होंने कहा कि इसमें बलात्कार का फिल्मांकन किया गया है. वह जिस तरीके से खुद को हिंदू बताता है वो तरीका बताना उचित नहीं है. विधायक ने कहा कि हम केंद्रीय नेताओं से मिलकर इस शो पर कार्रवाई की मांग करेंगे.

शूटिंग रोकने के लिए की मुलाकात

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात में उन्होंने शूटिंग रोकने के लिए कहा है. उनका मानना है कि इस शो में अश्लीलता परोसी जा रही है. इस शो को परिवार के साथ बैठकर नहीं देखा जा सकता है. सीपी से मुलाकात के बाद उन्होंने कही कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है, ताकि तथ्यों की जांच कर कार्रवाई की जा सके.

एल्विश के जिगरी दोस्त को भी किया गया था ट्रोल

लव कटारिया ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के जिगरी दोस्त हैं. हाल ही में लव कटारिया का नाम भी एक बड़ी कंट्रोवर्सी से जुड़ा था. जो ‘लव जिहाद’ को लेकर था. उन्होंने इस मुद्दे पर एक विवादित बयान दिया था. इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको काफी ट्रोल किया गया था.

Related Articles

Back to top button