ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...
लाइफ स्टाइल

बारिश में खांसी-खराश से हैं परेशान, दादी-नानी के ये नुस्खे आएंगे काम

गर्मी के बाद बरसात और फिर धूप निकलना, मानसून के दौरान मौसम में बार-बार बदलाव होता रहता है और इस वजह से वायरल फ्लू के मामले भी काफी बढ़ जाते हैं. बच्चे हो या बड़े बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं होना काफी आम होता है. इन छोटी-छोटी दिक्कतों में बार-बार दवा लेना संभव नहीं रहता है, वहीं दवाओं का ज्यादा सेवन नहीं मानते हैं, ऐसे में दादी-नानी के बताए कुछ नुस्खे काफी राहत दिलाते हैं.

देसी नुस्खे सर्दी-खांसी, खराश जैसी दिक्कतों में काफी जल्दी राहत तो दिलाते ही हैं, वहीं ये नुस्खे बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक के लिए कारगर रहते हैं और इससे किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट होने की संभवाना भी काफी कम होती है. तो चलिए जान लेते हैं.

इन चीजों को पानी में डालकर लें भाप

गले में खराश, जुकाम और खांसी की समस्या है तो पानी में तुलसी के पत्ते, लौंग, दालचीनी डालकर भाप लेनी चाहिए. इससे काफी जल्दी राहत मिलती है. दरअसल भाप लेने से कफ पतला होता है और तुलसी, दालचीनी, लौंग आदि चीजें बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करती हैं, वहीं भाप की गर्माहट नाक और गले की सूजन को कम करने का काम करती है.

इन चीजों का बनाएं काढ़ा

बरसात के मौसम में अगर जुकाम, सर्दी, खांसी और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिख रहे हो तो लौंग, अदरक, और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना फायदेमंद रहता है. इसमें थोड़ा सा नमक भी डालना चाहिए. इससे न सिर्फ जुकाम में राहत मिलेगी, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

खांसी से आराम दिलाती है हल्दी

जुकाम तो दो से तीन दिनों में ठीक हो जाता है, लेकिन अगर खांसी आने लगे तो ये कम से कम एक हफ्ते तक परेशान कर सकती है. इससे राहत पाने के लिए रोजाना रात को सोते वक्त भुनी हल्दी को गुनगुने पानी के साथ लेना फायदेमंद रहता है.

लौंग से भी मिलता है फायदा

ज्यादा खांसी आ रही हो या फिर गले में खराश हो तो लौंग को दांत के नीचे दबाकर हल्के-हल्के चबाकर खाना चाहिए. इसके अलावा लौंग का तेल गर्म पानी में डालकर भाप लेने से फायदा मिलता है. खांसी आ रही हो तो 6-7 लौंग लेकर उसके फूल को सावधानी के साथ हटा लें और ये फूल बिल्कुल हल्की आंच पर तवे पर डालकर भून लें. सोने से पहले इसका सेवन करने से दो से तीन दिन में काफी फायदा मिलता है.

Related Articles

Back to top button