ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’, कोई इंस्टीट्यूट नहीं जनाब, ये शराब का ठेका है!

आपने आजतक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखे या फिर झटपट अंग्रेजी बोलना सीखे जैसे बोर्ड तो कई सारे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने दिनदहाड़े अंग्रेजी सीखाने वाला इंस्टिट्यूट देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शराब ठेकेदार ने अपनी दुकान के सामने एक ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर ना सिर्फ लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं बल्कि आपत्ति भी जता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये किसी इंस्टीट्यूट का बोर्ड है भी नहीं. ये बोर्ड एक शराब की दुकान के लिए लगाया गया है जिसपर अब जिले के कलेक्टर ने आपत्ति जताई है.

शराब ठेकेदार ने दुकान के बोर्ड में लिखा कि ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें ठेका’ जिस पर जिले की कलेक्टर ने आपत्ति दर्ज कार्रवाई है और बोर्ड को तत्काल हटाने के लिए आबकारी विभाग को आदेश जारी किया है और इस पूरे मामले पर वहां से गुजर रहे विद्यार्थियों ने भी घोर आपत्ति दर्ज करवाई है.

शराब ठेकेदार ने लगवाया पोस्टर

दरअसल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गांव नाचन खेड़ा को जोड़ने वाले बाईपास पर शराब ठेकेदार ने एक बोर्ड लगाया है जिसमें विद्यार्थियों को भ्रमित करने के लिए एक बोर्ड लगाया है जिसमें लिखा गया है कि दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें. यहां से अक्सर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी गुजरते हैं और इस तरह के भ्रमित करने वाले पोस्टर को देख समाजसेवी और विद्यार्थियों ने घोर आपत्ति दर्ज करवाई है.

आबकारी विभाग पर सवालिया निशान

यहां से गुजरने वाला हर कोई इस पोस्टर को देखकर आबकारी विभाग पर सवालिया निशान भी खड़ा कर रहा है क्योंकि कुछ सालों पहले हाईवे से शराब की दुकानों को हटाने के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदेश जारी किए थे लेकिन इसके बावजूद बेलगाम शराब ठेकेदार इस तरह के बैनर पोस्टर से विद्यार्थियों को भी भ्रमित करने से बाज नहीं आ रहे हैं. हालांकि अब लगता है कि इस विषय में काम किया जाएगा और ऐसे भ्रमित करने वाले पोस्टरों को हटवाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button