ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
देश

अमित शाह ने बुलाई राज्यों के नेताओं की बैठक, पार्टी के संगठन चुनावों पर चर्चा की संभावना

नई दिल्ली: भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे। सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button