ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर: पंचर बनवाने खड़े थे ASP साहब, कंटेनर ने मार दी कार को जोरदार टक्कर, ड्राइवर की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान की खड़ी कर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही ड्राइवर अजयल बसकले की मौत हो गई है. इस घटना में एडिशनल एसपी की पत्नी और दो बच्चे भी घायल हुए हैं. जिनको इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल लाया गया है. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

घटनास्थल पर पहुंची घाटीगांव थाना पुलिस ने कंटेनर जप्त कर लिया है लेकिन उसका ड्राइवर मौके से भाग खड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में पदस्थ एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर स्थित अपने घर से वापस ग्वालियर लौट रहे थे. गाड़ी को पुलिसकर्मी अजय चला रहे थे. तभी आगरा मुंबई राजमार्ग पर ग्वालियर जिले की घाटीगांव तहसील के करीब देर रात उनकी कार का टायर पंचर हो गया. कार के पंचर को मैकेनिक ठीक कर ही रहा था कि तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

कार ड्राइवर की मौत

अचानक हुई तेज टक्कर से किसी को भी बचाव का मौका नहीं मिला. मौके पर ही ड्राइवर अजय बसकले की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी और दो बच्चे इस हादसे में घायल हुए हैं. हादसे की खबर मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं टक्कर मारने वाले कंटेनर को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है.

कंटेनर ड्राइवर फरार

हालांकि टक्कर मारने वाले कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. एडिशनल एसपी और उनके परिवार को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है. फिर भी एहतियात के तौर पर उनको एडमिट कराया गया है.

Related Articles

Back to top button