ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

देर आए दुरुस्त आए… उमर अब्दुल्ला बोले 1987-88 के बाद इतने कम समय में हो रहे चुनाव

चुनाव आयोग ने शुकवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू- कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जम्मू- कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे तो वहीं, हरियाणा में एक ही चरण में वोटिंग होगी. जम्मू- कश्मीर में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा ‘देर आए दुरुस्त आए’. साथ ही कहा कि ये चुनावी शेड्यूल बहुत जल्दी खत्म हो जा रहा है. 1987-88 के बाद सबसे कम समय में चुनाव होने जा रहे हैं.

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जम्मू- कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री कहा, देर आए दुरुस्त आए और ये शेड्यूल इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा. शायद 87, 88 के बाद ये पहली बार है कि इतने कम समय में चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन एक राजनीतिक दल के रूप में हम इसके लिए पहले से ही तैयार थे.

अधिकारियों के तबादले की मांग

नेशनल कॉन्फेंस के नेता उमर अबदुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने की बात की है. मैं ईसीआई को अधिकारियों के तबादले के लिए पत्र लिख रहा हू्ं. उन्होंने कहा, जैसा कि ईसीआई ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर जोर दिया है, मैं ईसीआई को यहां प्रशासनिक अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के बारे में एक पत्र भेज रहा हूं. उमर अब्दुल्ला ने अपनी विपक्षी पार्टियों का बिना नाम लिए कहा कि मुझे संदेह है कि एलजी इन तबादलों से ए, बी, सी टीम की मदद कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे तबादले बंद होने चाहिए जो नियम के खिलाफ हों. इसके अलावा अब्दुल्ला ने कहा कि हमारी सुरक्षा में जो कमी हुई है, उसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए.

कांग्रेस से गठबंधन पर बोले अब्दुल्ला

कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी पार्टी के आदेश के बिना मुझसे मिला था. लेकिन अगर कांग्रेस के पास कोई गठबंधन को लेकर कोई योजना होगी तो हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने हाल ही में मेरे पिता के साथ बातचीत की है, अगर आगे कुछ योजना होगी तो उसके हिसाब से देखेंगे. बाकी जिन पार्टियों ने हमें शुरू से गालियां दी हैं, उनके साथ गठबंधन के बारे में हम सोच भी नहीं सकते.

Related Articles

Back to top button