ब्रेकिंग
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी
महाराष्ट्र

बदलापुर कांडः क्या बच्चियों के बयान दर्ज किए गए- बंबई हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

बंबई हाई कोर्ट में बदलापुर यौन शोषण मामले की सुनवाई चल रही है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले से जुड़ी एफआईआर समेत जांच से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे हैं. साथ ही कोर्ट ने पूछा कि क्या नाबालिग बच्चियों के बयान दर्ज किए गए हैं. स्कूल ने अगर मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया तो क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है. मामले की अगली सुनवाई अगले हफ्ते मंगलवार को होगी.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों के कथित यौन उत्पीड़न के मामले पर हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और सुनवाई शुरू की. जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. बदलापुर शोषण मामले में एक ओर हाई कोर्ट स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर रहा है तो वहीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आरती सिंह की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है.

कोर्ट को सौंपी केस डायरी और FIR की कॉपी

कोर्ट में सुनवाई के दौरान एसआईटी चीफ स्पेशल IG आरती सिंह भी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं. उनके साथ ठाणे के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे भी उपस्थित थे. कोर्ट ने केस से जुड़ी एफआईआर सहित जांच से जुड़े सभी दस्तावेज की मांग की है.

महाधिवक्ता बीरेन सराफ ने बताया कि एसआईटी ने कल से जांच शुरू कर दी है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने पूछा- क्या 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है, इस पर सराफ ने बताया कि सिर्फ बयान दर्ज हुआ है अब तक 164 के तहत बयान दर्ज नहीं हुआ है. यह आज किया जाएगा. इस बीच कोर्ट को केस डायरी और एफआईआर की कॉपी दी गई. महाधिवक्ता सराफ ने हाई कोर्ट को बताया कि एसआईटी पूरा रिव्यू करने के बाद आपको रिपोर्ट देगी.

घटनास्थल पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

दूसरी ओर, ठाणे की भिवंडी क्राइम ब्रांच की टीम उस स्कूल में पहुंची जहां यह वारदात हुई थी. क्राइम ब्रांच की टीम अभी तक स्कूल में क्या-क्या हुआ और कहां-कहां तोड़फोड़ हुई समेत कई अन्य तरह की पहलुओं की जांच कर रही हैं. क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी कैमरा, टीचर्स रूम की भी जांच पड़ताल कर रही है. साथ ही यह भी खंगाल रही है कि सीसीटीवी कैमरा चल रहा है या फुटेज नष्ट किया गया है या फिर कैमरा बंद किया गया था. मामले से जुड़ी हर पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. स्कूल के कई शिक्षकों से भी पूछताछ हो सकती है.

इससे पहले स्कूल के एक पुरुष सहायक द्वारा दो नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद बदलापुर में मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. स्थिति इस कदर खराब हो गई कि कल बुधवार को शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करनी पड़ गई. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

अब तक क्या-क्या हुआ

यौन शोषण के आरोपी को 17 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने स्कूल के टॉयलेट में बच्चियों का कथित यौन शोषण किया था. स्थानीय अदालत ने बुधवार को उसकी पुलिस हिरासत की अवधि 26 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी.

लोगों के आक्रोश को देखते हुए राज्य सरकार ने यौन शोषण की जांच के लिए भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी आरती सिंह की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित की है. वहीं स्कूल मैनेजमेंट ने इस केस में प्रिंसिंल, एक क्लास टीचर और एक महिला सहायिका को निलंबित कर दिया, जबकि राज्य सरकार ने जांच में कथित रूप से लापरवाही बरतने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया.

Related Articles

Back to top button