ब्रेकिंग
Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा... Rajgarh Car Accident News: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित स्विफ्ट कार तालाब में गिरी, 5 लोगो... Gen-Z के ऐतिहासिक आंदोलन के सामने झुकी सरकार, 10 साल की सजा और 10 करोड़ जुर्माने के बाद भी नहीं माने... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के सतना में गायों को उफनती नदी में फेंका, 20 की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने कई गायों को उफनती नदी में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जिसमें 15 से 20 गायों की मौत हो गई। नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडे ने कहा कि मंगलवार शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे सतना नदी में कुछ लोगों द्वारा गौवंशों को धकलेने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी पांडे ने कहा, चार लोगों की पहचान बेटा बागड़ी, रवि बागड़ी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में हुई है। इनके खिलाफ मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम (गायों की हत्या रोकने वाला कानून) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संंबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button