ब्रेकिंग
MPPL 2026: रजत पाटीदार की ग्वालियर चीताज को मिली करारी हार; उज्जैन फाल्कंस ने 92 रनों से जीता मुकाबल... Israel-Lebanon Ceasefire News: इजराइल-लेबनान सीजफायर पर सहमति, हिज्बुल्लाह को लितानी नदी से हटने के ... Gold and Silver Price Hike: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल; जानें दिल्ली-मुंबई में क्या हैं आज के न... Purushottam Maas Guruvar: पुरुषोत्तम मास में गुरुवार का विशेष संयोग; भगवान विष्णु की कृपा पाने के अच... Dehydration Tips: गर्मी में कमजोरी और दस्त से बचने के लिए घर पर तैयार करें ORS, जानें सही तरीका Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 की दर्दनाक मौत; मां की बहादुरी ने ब... Lalit Modi Interview: ललित मोदी ने 'भगोड़ा' होने के आरोपों को नकारा; कहा- "मुझे किसी को कुछ साबित कर... DK Shivakumar First Decisions: कर्नाटक के सीएम डी.के. शिवकुमार का बड़ा धमाका; बेंगलुरु की सड़कों के ल... Amarnath Yatra Helicopter Service Banned: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्र... Delhi BnB Scheme Scrapped: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 'बेड एंड ब्रेकफास्...
देश

निर्भया के दोषियों के लिए आज जारी हो सकता है नया डेथ वारंट

नई दिल्लीः दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट सोमवार को निर्भया गैंगरेप के दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर सकता है। निर्भया के माता-पिता ने नया डेथ वारंट जारी करने की याचिका लगाई है। वहीं इससे पहले गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए पटियाला कोर्ट ने सोमवार तक के लिए फैसला टाल दिया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दोषियों को फांसी के लिए निचली अदालत द्वारा नयी तारीख जारी करने की राह में आड़े नहीं आएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि दोषियों की कोई याचिका शीर्ष न्यायालय के समक्ष लंबित नहीं है और उनमें से तीन की दया याचिकाएं राष्ट्रपति द्वारा खारिज की जा चुकी हैं- जबकि चौथे दोषी ने अब तक दया याचिका देने का विकल्प नहीं चुना है, ऐसे में निचली अदालत फांसी के लिए नई तारीख जारी कर सकती है। ऐसे में मुमकिन है कि पटियाला हाउस कोर्ट सभी दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दे। बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट ने पहले डेथ वारंट में 22 जनवरी को फांसी देने का आदेश दिया था। इसके बाद कोर्ट ने 1 फरवरी को फांसी देने का निर्देश दिया था। बाद में कोर्ट ने 31 जनवरी को सुनवाई करते हुए इस पर रोक लगा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button