ब्रेकिंग
Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ... Chhattisgarh Solar Village: छत्तीसगढ़ का खैरा बना राज्य का पहला पूरी तरह सोलर पैनल वाला गांव, पीएम स... Maharashtra Farmer Suicide Warning: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी, कर्ज वसूली के दबाव से... INDIA Bloc Mega Rally in Delhi: रामलीला मैदान की महारैली पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, जयराम रमे... Nainital Gang Rape News: उत्तराखंड के रामनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ हैवानियत, 8 मह... Amit Shah in Delhi: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह में शा... Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ...
देश

जयमाला पहनाई, सिंदूर लगाया फिर 7 फेरों से पहले अचानक दूल्हा मंडप पर गिरा… दुल्हनिया बोली- शादी कैंसिल

झारखंड के देवघर में ठंड के कारण एक शादी टूट गई. हैरान हो गए ने आप भी यह सुनकर? जी हां, ये सच है. यहां एक शादी में दूल्हे को इतनी ठंड लगी कि वो गश खाकर मंडप के पास गिर गया. जब होश आया तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन से मिन्नत करता रहा कि वो शादी न तोड़े. दुल्हन नहीं मानी और निराश होकर दूल्हे को बैरंग बारात वापस ले जानी पड़ी.

मामला मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा गांव का है. यहां कड़ाके की ठंड में शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. अर्णव नाम के लड़के की शादी अंकिता नाम की लड़की के साथ होनी थी. दोनों पक्षों की सहमति से शादी एक निजी गार्डन कैंपस में रखी गई थी. दुल्हन पक्ष भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है. प्रोग्राम दूल्हे के इलाके में ही रखा गया था. गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के यहां पहुंची. बारात का धूमधाम से स्वागत किया गया. सब कुछ सही चल रहा था. समय के साथ सभी रस्में पूरी की जा रही थीं.

खुले आसमान के नीचे वरमाला का स्टेज बना था. उस पर वरमाला का कार्यक्रम हुआ. दूल्हा दुल्हन ने हंसी खुशी एक दूसरे को वरमाला डाली. फिर बारी आई बाकी की रस्मों की. शादी के मंडप पर सभी पहुंचे. शादी का मंडप भी खुले आसमान के नीचे बनाया गया था. दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. पंडित जी ने शादी की रस्में शुरू कर दीं. इसी बीच दूल्हा कंपकंपाते हुए अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा. दूल्हे का शरीर ठंडा पड़ गया. आनन-फानन में परिजन दूल्हे को कमरे में ले गए और हाथ-पैर रगड़ने शुरू कर दिए.

दूल्हे को लगाए इंजेक्शन

इस दौरान एक स्थानीय डॉक्टर को भी बुलाया गया. दूल्हे को स्लाइन लगाकर ठंड से राहत देने वाले इंजेक्शन लगाए गए. करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूल्हे को होश आया. मंडप में दूल्हा फिर से बैठने को तैयार हुआ, लेकिन दुल्हन ने सात फेरे लेने से मना कर दिया और शादी तोड़ दी. दुल्हन बोली- दूल्हे को पक्का कोई बीमारी है. तभी मंडप पर गिरा. मैं इससे शादी नहीं करूंगी. पहले तो दूल्हा और उसके घर वाले दुल्हन को मनाने लगे. कहने लगे कि शादी मत तोड़ो. लेकिन जब दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. हंगामे में सुबह के 5 बज गए.

वापस लौटी बारात

फिर मामले की सूचना मोहनपुर थाना को दी गई. थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार टीम के साथ शादी के वेन्यू में पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया, लेकिन बात नहीं बन पाई. सुबह के 8 बजे तक बात नहीं बनने पर अंत में वर पक्ष बारात लेकर वापस बैरंग लौट गया. दुल्हन पक्ष भी अपने घर वापस लौट गया. अब ये शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button