ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

सुप्रीम कोर्टः सीधे भरी कोर्ट में सीजेआई संजीव खन्ना से शिकायत करने क्यों पहुंच गईं ये महिला वकील?

एक महिला वकील आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष थीं. उन्होंने देश के मुख्य न्यायधीश (CJI) संजीव खन्ना से उनके साथ हुई कथित बदसलूकी के हवाले से न्याय की गुहार लगाई थी. दिलचस्प बात ये थी कि महिला वकील सीजेआई के सामने कैजुअल कपड़ों में पेश हुईं थीं. इसके पीछे की वजह ही उनके अदालत पहुंचने का कारण भी है.

महिला वकील का नाम रेनू था और वे मूलतः मुंबई से थीं. दिल्ली के गीता कॉलोनी में उनका एक क्लाइंट था, जिसके केस के सिलसिले में वो यहां आईं थीं. महिला वकील का कहना है कि, दिल्ली पुलिस उनके क्लाइंट को अपने साथ ले चुकी है और जब वे खुद थाने पहुंची तो कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी हुई.

महिला वकील के क्या हैं आरोप?

उनका कहना था कि पुलिस की ओर से फोन तोड़ दिए जाने और लैपटॉप, फॉर्मल कपड़े कब्जे में लेने के बाद से वे परेशान हैं. वो कार में सो रही हैं, पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही. साथ ही, वे डीसीपी के पास भी गई, लेकिन कोई नहीं मिल रहा. सुप्रीम कोर्ट से उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इस मामले को देखने का निर्देश देने को कहा.

सबसे दिलचस्प बात तो ये थी कि आज वे बिना याचिका दायर किए सीधे भरी कोर्ट में सीजेआई से शिकायत करने पहुंच गई और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने का निर्देश दिया. इस पर सीजेआई ने महिला वकील क सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति के पास जाने की सलाह दी और जरूरी कार्रवाई की बात भी कुबूल की.

सीजेआई ने वकील से क्या कहा?

सीजेआई ने कहा कि आप सीधे सुप्रीम कोर्ट आकर हाईकोर्ट से मिलने वाली राहत को नजरअंदाज कर रही हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करिए, आपकी पूरी बात सुनी जाएगी. इस पर महिला वकील ने कहा कि उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका दायर की है, अगर तत्काल सुनवाई का निर्देश दिया जाए तो अच्छा होगा.

इस पर CJI ने कहा याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के पास रखें, एक्टिंग चीफ जस्टिस याचिका को लिस्ट करेंगे.

Related Articles

Back to top button