ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

PM मोदी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, केजरीवाल बोले- काश! आप आ पाते सर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। केजरीवाल ने बधाई के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और साथ ही कहा कि केंद्र और AAP सरकार को एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए, जिस पर सबको गर्व हो। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देता हूं। सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”

PunjabKesari

इस पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर, मेरी इच्छा थी कि आप आज आते, लेकिन मैं आपकी व्यस्तता समझ सकता हूं।” उन्होंने कहा कि सभी भारतीय गर्व कर सकें, ऐसी दिल्ली बनाने के लिए हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।

बता दें केजरीवाल ने रविवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे इसलिए वे शपथ समारोह में शामिल नहीं हो सके। केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने भी मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button