ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

हिंदू महासभा ने सरकार से की CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को गोली मारने की अपील

अलीगढ़: बेंगलुरु में सीएए को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में फिल्म स्टार नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि ‘मुस्लिम मिलकर आगे बढ़ें और अपने अधिकारों को छीन लें।’ इस बयान पर हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि यह उनकी आतंकवादी सोच का बयान है।

अशोक पांडे ने आगे कहा कि नसीरुद्दीन शाह इस देश के एक एक्टर हैं। इस देश ने उनको बहुत कुछ दिया है। भारत की जनता ने उन्हें एक एक्टर बनाया है वर्ना अपने बाप दादाओं के साथ कहीं बैठकर पंचर जोड़ रहे होते। ऐसी औकात पर आने वाला व्यक्ति कभी अपनी मानसिकता नहीं बदल सकता है। नसीरुद्दीन के बयान की निंदा करते हुए अशोक पांडे ने विवादित बयान देते हुए कहा, ‘अगर ऐसी स्थिति पैदा हो गई तो अधिकार छीनने वाले चाहे फिर वह नसीरुद्दीन शाह हों या कोई और, हिन्दु महासभा के कार्यकर्ता जुबान खींच लेंगे।’ 

अशोक पांडेय यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीएए को लेकर प्रदर्शन कर रहे धरना प्रदर्शनकारियों को सरकार से गोली मारकर सबक सिखाते हुए धरने उखाडऩे की अपील कर डाली। डॉ. कफील, शरजील इमाम और नसीरुद्दीन शाह जैसों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए फांसी की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button