ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

‘मिशन वुहान’ की टीम को पीएम मोदी का सलाम, कहा- Air india के कर्मचारियों पर गर्व

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बाद चीन के वुहान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के अभियान में शामिल एयर इंडिया के 68 कर्मचारियों को प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया प्रशंसा पत्र सौंपा। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल, एयर इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक राजीव बंसल, पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक अश्विनी लोहानी सहित मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

चीन में नोवेल कोरोना वायरस के प्रमुख केन्द्र वुहान शहर से कुल 647 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को निकाला गया था। पुरी ने इस अभियान में टीम भावना के साथ किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा एयर इंडिया की टीम ने कोरोना वायरस प्रभावित वुहान शहर की विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने देशवासियों को स्वेदश लाने के लिए जिस समर्पण भाव के साथ काम किया है उसपर हमें गर्व है। मुझे इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बने लोगों को प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया प्रशंसा पत्र सौंपने में गर्व महूसस हो रहा है। मैं इन सभी लोगों को राष्ट्र सेवा के उनके इस कार्य के लिए तहेदिल से धन्यवाद देता हूं।

एयर इंडिया के दल द्वारा वुहान शहर में एक आपातकालीन निकासी अभियान चलाया गया था और गंभीर परिस्थितियों से अवगत होने के बावजूद 31 जनवरी और 1 फरवरी 2020 को लगातार दो दिन 423 सीटों वाले बी-747 विमान वहां भेजे थे। इस अभियान का नेतृत्व एयर इंडिया के 68 सदस्यों के साथ कैप्टन अमिताभ सिंह ने किया था। सिंह इस अभियान के परिचालन निदेशक थे। वुहान भेजी गई एयर इंडिया की टीम में 8 पायलट, चालक दल के 30 सदस्य, 10 वाणिज्यिक कर्मचारी और एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button