ब्रेकिंग
धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ...
देश

केजरीवाल की हनुमान चालीसा के बाद AAP का सुंदरकांड, हर महीने के पहले मंगलवार को होगा पाठ

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान रामभक्त हनुमान के नाम पर काफी राजनीति हुई थी। वहीं अब आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सुंदरकांड का पाठ करवाएगी। AAP के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि AAP सरकार हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ करवाएगी और इसकी शुरुआत आज (18 फरवरी) से ही हो रही है। भारद्वाज ने ट्वीट किया, आज चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद प्राचीन शिव मंदिर में सुंदर कांड का पाठ शाम  4:30 बजे कराया जाएगा।

PunjabKesari

सुंदर कांड पाठ का आयोजन पार्टी की ओर से करवाया जा रहा है या दिल्ली सरकार की ओर से, इसका जिक्र नहीं किया गया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव के समय केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पढ़ी थी, जिसके बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई थी। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कहा था कि अभी अरविंद केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं, देखना जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेंगे।

वहीं मतदान वाले दिन भी जब केजरीवाल हनुमान मंदिर गए थे, तब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि केजरीवाल जी पूजा करने गए थे या फिर भगवान को अशुद्ध करने। मनोज तिवारी ने कहा था कि एक हाथ से जूता उतारकर, उसी से माला चढ़ा दी। सोशल मीडिया पर भी यह मामला काफी ट्रेडिंग में रहा था। वहीं AAP के चुनाव जीतने के बाद केजरीवाल कहा था कि चुनाव में हनुमान जी ने भी हमारी मदद की है और हमें आशीर्वाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button