ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

महाकाल के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब प्रसाद के लिए नहीं लगेगी लंबी लंबी कतारें, जल्द मिल रही ये सुविधा

उज्जैन : महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसादी देश भर में प्रसिद्ध है। कोई भी खास दिन हो या पर्व लड्डू प्रसादी की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि भीड़ जमा हो जाती है। प्रसादी वितरण के लिए मंदिर समिति को एक्स्ट्रा काउंटर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में जल्द ही एटीएम मशीन की तरह एक लड्डू की मशीन लगने जा रही है। जिसमें रुपए डालने के बाद भक्तों को लड्डू प्रसादी मिल सकेगा।

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि लड्डू की मशीन दिल्ली के एक दानदाता लगवा रहे हैं। शुरुआत में सभी आठ काउंटर पर ये मशीनें लगेगी। इसमें रुपए डालने पर लड्डुओं का पैकेट निकलेगा। इससे भगवान महाकाल के भक्तों को जल्द लड्डू प्रसादी मिल सकेगा। इतना ही नहीं मंदिर बंद होने के बाद भी भक्त मशीन से लड्डू ले सकेंगे। खास बात यह कि यह मशीन ऑटोमैटिक चलेगी। इसमें मंदिर समिति के कर्मचारियों को भी नहीं लगाना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button