ब्रेकिंग
Jalandhar Weather Update: जालंधर में पॉकेट रेन से गिरा तापमान, उमस से मिली राहत; कई इलाकों में हुआ ज... Jalandhar Food Safety Raid: जालंधर में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, 75 किलो पनीर जब्त; ख... Bijapur Crime News: रुद्रारम एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक पर गंभीर आरोप, बच्चों के साथ अनुचित व्... Bemetara News: बेमेतरा के प्रसिद्ध स्नेक कैचर मनीष पाटिल की सर्पदंश से मौत, नवागढ़ में रेस्क्यू के द... Sirsa News: सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा एक्शन, वीटा प्लांट के तत्कालीन CEO निलंबित; रिफंड मामलों में... रामगंगा नहर किनारे टहलते समय आया मिर्गी का दौरा: नहर में डूबे 25 वर्षीय आशुतोष का 12 घंटे बाद मिला श... Haryana Blood Donation Record: लगातार तीसरे साल रक्तदान में देश में नंबर-1 बना हरियाणा, 1 अक्टूबर को... Kaithal Crime News: कलायत में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर CIA का छापा, पटाखों से भरा ट्रक-पिकअप पकड़ा; 4 ... Kurukshetra Murder Case: शराब और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने 3 चाकुओं से गोदा पति का पेट, छत से कूदकर... Nuh News: नूंह में मिलावटी पनीर माफिया पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 4 डेरियों से 7,500 किलो नकली पनीर ...
मध्यप्रदेश

रीवा: मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर पांच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ाए

रीवा। लोकायुक्त टीम रीवा ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उक्त कार्रवाई अपर कलेक्टर के चेंबर में की गई है।

मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि जमीन के बंटवारे की फाइल को राजस्व न्यायालय द्वारा शिकायतकर्ता रामनिवास तिवारी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज के पक्ष में फैसला करने के लिए अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी द्वारा 20000 रुपए की मांग की गई थी।

पहली किस्त में वह 10000 रुपए पहले ही ले चुके थे। जब शिकायतकर्ता ने शेष 10000 रुपए में कुछ कंसेशन करने की बात की तो उन्होंने 5000 का कंसेशन भी शिकायतकर्ता को दिया था।

शेष बचे 5000 को बुधवार की देर दोपहर अपने चेंबर में बतौर रिश्वत लेते हुए अपर कलेक्टर पकड़े गए हैं। उक्त कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार एवं निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम के द्वारा की गई है।

अपर कलेक्टर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत करने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button