ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

चेन्नई में अश्विन की बल्ले-बल्ले, बांग्लादेश को हराने के बाद बोले ये, 3 साल में दूसरी बार ऐसा करते हुए बनाए 8 रिकॉर्ड

भारत ने चेन्नई में खेले पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हरा दिया. भारत को 280 रन से मिली इस बड़ी जीत के हीरो अश्विन रहे, जिन्होंने लोकल बॉय होने का इतना फायदा उठाया कि रिकॉर्डों की झड़ी ही लगा दी. चेन्नई में किए दमदार प्रदर्शन के लिए अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. होम ग्राउंड पर टीम की जीत के हीरो बनने की खुशी भी अश्विन के बयानों में साफ झलकी. अश्विन ने चेन्नई टेस्ट में शतक जमाने के अलावा 6 विकेट लिए.

बांग्लादेश को हराने के बाद अश्विन ने क्या कहा?

चेन्नई टेस्ट में अश्विन के बनाए रिकॉर्डों की बात करें तो उससे पहले ये जान लीजिए कि उन्होंने बांग्लादेश को हराने के बाद कहा क्या? अश्विन के मुताबिक होम टाउन चेन्नई से अच्छे से वाकिफ हैं. इस मैदान के स्टैंड में बैठकर उन्होंने कई टेस्ट और इंटरनेशनल मैच देखे हैं. ऐसे में यहां खेलना उन्हें हमेशा एक शानदार एहसास कराता है.

3 साल में चेन्नई में दूसरी बार किया ऐसा

अश्विन के कायम किए कीर्तिमानों की तादाद चेन्नई टेस्ट में 8 से कम नहीं है. पहला बड़ा कमाल तो यही है कि उन्होंने 3 साल में दूसरी बार चेन्नई टेस्ट में शतक जमाने के अलावा 5 प्लस विकेट लिए. किसी एक वेन्यू पर ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले टेस्ट में चेन्नई में ऐसा किया था.

Related Articles

Back to top button