ब्रेकिंग
ओटीटी के सबसे लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान, 3 दिसंबर 2026 को प... नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि
उत्तरप्रदेश

6 मर्दों संग कार में बैठी थी महिला, अंदर चल रहा था डर्टी गेम, अचानक आ धमकी पुलिस और फिर…

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में पुलिस ने कार सवार 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला और बाकी पुरुष हैं. आरोप है कि ये सभी हाईवे पर कार पार्क करके अंदर अश्लील हरकतें कर रहे थे. सभी आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं. आरोपियों में एक बैंक कर्मचारी भी शामिल है. इसके अलावा एक अन्य ऐसे मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

पहली घटना 21 सितंबर की देर रात बसखारी थाना क्षेत्र की है. यहां पुलिस ने एक कार में 6 पुरुष और एक महिला को कार में अश्लील हरकत करते हुए रंगेहाथ पकड़ा. जबकि, दूसरी घटना 24 सितंबर की थाना बेवाना की है. पुलिस ने रात को चेकिंग के दौरान एक कार में एक महिला और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. फिलहाल, दोनों ही मामलों ने पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों को जेल भेज दिया है.

पहले केस में क्या हुआ

पुलिस ने बताया- 21 सितंबर को हमारी एक टीम अंबेडकरनगर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान आजमगढ़ हाइवे पर खड़ी एक कार संदिग्ध अवस्था में नजर आई. शीशे से गाड़ी के अंदर झांकने पर उसमें सवार लोग गलत हरकत करते नजर आए. तुरंत कार का दरवाजा खुलवाया गया. उसमें एक महिला और 6 पुरुष आपत्तिजनक हालत में थे. सभी को बाहर निकाला गया. तलाशी के दौरान गाड़ी से 10 कंडोम, 1710 रुपये, 7 मोबाइल बरामद हुए. इस गाड़ी को सीज कर दिया गया है. पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को अनैतिक व्यापार अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की अलग-अलग धाराओं में जेल भेजा है.

एक गाड़ी में 2 पुरुष और 1 महिला

इसी तरह 24 सितंबर को थाना बेवाना पुलिस ने देर रात जनपद के बॉर्डर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका तो उसमें एक महिला और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए. पुरुषों ने बताया कि वो लखनऊ के निवासी हैं. कार से तीन पैकेट कंडोम, 2600 रुपये, 4 मोबाइल बरामद हुए. तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button