ब्रेकिंग
Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ...
खेल

मंयक अग्रवाल पर बोले गौतम गंभीर, बताया क्यों नहीं हैं सहवाग जैसे

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को लेकर भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल पर  विश्वास जताया है। गंभीर ने मंयक की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि हो सकता है कि वह सबसे ज्यादा टैलेंटिड न हो लेकिन वह निश्चित रूप से सबसे ज्यादा व्यवस्थित खिलाड़ी है। वह बाकी के बल्लेबाजों की तरह नहीं बल्कि खुद की क्षमता पर खेलते हैं।

गंभीर ने कहा कि मंयक की बल्लेबाजी करना का तरीका अलग है। वह वीरेंद्र सहवाग या डेविड वॉर्नर की तरह गेंदबाजों के साथ व्यवहार नहीं करते लेकिन एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उनके दिमाग में स्पष्ट है कि उन्हें क्या करना है। इस टेस्ट सीरीज में मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। साथ ही मुझे खुशी है कि विराट कोहली की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

गंभीर भारतीय टीम की नई ओपनिंग जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर नजर आएगी और उनका प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अगर पृथ्वी शॉ या शुभमन गिल को खेलने का अवसर मिलता है तो वह कैसे इसका फायदा उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button