ब्रेकिंग
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक... Betul News: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1.14 करोड़ का बड़ा फर्जीवाड़ा, सहायक प्रबंधक समेत दो गिरफ्तार; फर... Weather Forecast Delhi: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद गिरा तापमान; मौ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अनुराग जैन, आईआईटी से कर चुके हैं बीटेक

भोपाल। मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीर राणा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके स्थान पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव रह चुके हैं और वर्तमान में सचिव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हैं। जल्द ही विधिवत आदेश जारी होंगे।

प्रदेश में नए मुख्य सचिव को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पद के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा के नाम चर्चा में थे। अनुराग जैन को विधानसभा चुनाव के पहले भी प्रदेश का मुख्य सचिव बनाए जाने की चर्चाएं थीं लेकिन तब भारत सरकार से अनुमति नहीं मिली थी।

फिर प्रदेश की वरिष्ठ अधिकारी वीर राणा को प्रभारी मुख्य सचिव और फिर पूर्णकालिक मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोहन सरकार ने उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिलाई, जिसकी अवधि 30 सितंबर 2024 को पूरी हो गई। पिछले दिनों दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुराग जैन से मुलाकात की थी। इसके बाद उनका नाम भी प्रदेश के मुख्य सचिव पद के लिए चर्चा में आया था।

मंडला, मंदसौर और भोपाल में रहे थे कलेक्टर

जैन मंडला, मंदसौर और भोपाल में कलेक्टर रह चुके हैं। 2005 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव थे। 2011 से 2015 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव पद का दायित्व संभाला। विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में वापसी हुई और वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाली। कमल नाथ सरकार में वर्ष 2020 में वे फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। तब से वही पदस्थ हैं। जैन अगस्त 2025 में सेवा निवृत होंगे।

केंद्र में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें प्रधानमंत्री की पसंद का अधिकारी माना जाता है। इसके पहले उन्हें केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा चुकी हैं। आईएएस अनुराग जैन वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर हैं। इसके बाद अब वे वापस भोपाल लौटेंगे।

अनुराग जैन लंबे समय से केंद्र में रहे हैं। ऐसे में उनके मुख्य सचिव बनने से केंद्र और राज्य सरकार में अच्छा समन्वय हो सकेगा। मध्य प्रदेश की बात को वे केंद्र में अच्छे से रख पाएंगे। केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने वे अलग-अलग मंत्रालयों के बीच समन्वय का कार्य भी कर चुके हैं।

आईआईटी खड़गपुर से किया है बीटेक

आईएएस अनुराग जैन ने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स किया है। 1989 में वे आईएएस बने, इसके बाद उन्होंने अमेरिका के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन में एमए किया था।

ई-गवर्नेंस के लिए मिल चुका है अवार्ड

आईएएस अनुराग जैन को कई बड़े अवार्ड भी मिल चुके हैं। ई-गवर्नेंस के लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वेब रत्‍न पुरस्‍कार दिया गया था। आईएएस जैन की सूचना और प्रौद्योगिकी को लेकर रुचि है।

टेनिस में जीते 11 अवार्ड

आईएएस अनुराग जैन एक बहुत अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने इसमें 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं। क्रिकेट में भी उन्होंने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Articles

Back to top button