ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
टेक्नोलॉजी

आप भी चलाते हैं टेलीग्राम? तो इन गलतियों से अकाउंट हो सकता है खाली!

WhatsApp को टक्कर देने के लिए क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म Telegram को यूजर्स के लिए लाया गया था. टेलीग्राम ऐप में यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े होते रहे हैं, अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

हम आज आप लोगों को समझाएंगे कि आखिर टेलीग्राम ऐप चलाते वक्त कौन-कौन सी सावधानियां आपको बरतनी चाहिए. अगर आपने इन चीजों को नजरअंदाज कर दिया तो स्कैमर्स आपकी गलती का फायदा उठाकर आपका अकाउंट तक खाली कर सकते हैं.

Telegram Mistakes: इन गलतियों को करने से बचें

अनजान लिंक पर क्लिक न करें: टेलीग्राम पर लोग फ्री मूवी के चक्कर में ग्रुप्स ज्वाइन कर लेते हैं और फिर इन ग्रुप्स में अनजान लोग मूवी के जो लिंक डालते हैं, इन लिंक्स पर क्लिक करने से आपके फोन में वायरस या मैलवेयर इंस्टॉल हो सकता है.

अपनी निजी जानकारी शेयर न करें: टेलीग्राम पर किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें, अगर बात करते भी हैं तो लोग आपको अपनी बातों के जाल में फंसाकर आपसे निजी जानकारी जैसे कि बैंक खाता नंबर, पासवर्ड आदि मांग सकते हैं, किसी के साथ अपनी निजी वित्तीय जानकारी शेयर करने की भूल न करें.

फिशिंग हमलों से सावधान रहें: टेलीग्राम पर अनजान लिंक आपको फर्जी वेबसाइट पर जाने के लिए कह सकता है जहां आपको अपनी लॉग-इन जानकारी डालने के लिए कहा जाएगा. किसी भी साइट पर जानकारी देने से पहले वेबसाइट का यूआरएल ध्यान से देखें और सुनिश्चित करें कि वेबसाइट ट्रस्टेड है या नहीं.

Two-Factor Authentication का इस्तेमाल करें: ज्यादातर ऐप्स अब यूजर्स की सेफ्टी के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन की सुविधा ऑफर करते हैं, लेकिन लोग इस फीचर का इस्तेमाल ही नहीं करते जिस वजह से अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है.

गैरजरूरी चैनल और ग्रुप्स को अनफॉलो करें: टेलीग्राम ऐप्स पर जितने कम चैनल और ग्रुप्स आप फॉलो करेंगे, उतना ही कम आपके पास स्पैम आने की संभावना होगी.

Telegram Safety Features: टेलीग्राम को सुरक्षित कैसे बनाएं

  • प्राइवेसी सेटिंग्स: टेलीग्राम में कई तरह की प्राइवेसी सेटिंग्स हैं, आप इन सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
  • सीक्रेट चैट्स: अगर आप किसी के साथ बातचीत करना चाहते हैं, तो आप सीक्रेट चैट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button